लोकसभा चुनाव 2019 : राजनीति की पिच पर आने से वीरेन्द्र सहवाग का इनकार, BJP को कहा- 'ना'

Webdunia
गुरुवार, 14 मार्च 2019 (23:35 IST)
नई दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी वीरेन्द्र सहवाग ने निजी कारणों का हवाला देते हुए लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रस्ताव से इंकार कर दिया है। दिल्ली इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी है।
 
हालांकि उन्होंने कहा कि सहवाग की टीम के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर राजनीति में कदम रखने और दिल्ली से चुनाव लड़ सकने को लेकर ‘गंभीर’ हैं।
 
नेता ने बताया कि सहवाग का नाम पश्चिम दिल्ली सीट के लिए चल रहा था जिस पर इस समय भाजपा के प्रवेश वर्मा सांसद हैं। हालांकि सहवाग ने निजी कारणों का हवाला देते हुए प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि सहवाग ने कहा कि वे राजनीति या चुनाव लड़ने में दिलचस्पी नहीं रखते हैं। 
 
फरवरी में ऐसी खबरें थीं कि सहवाग भाजपा के टिकट पर हरियाणा में रोहतक से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी ने ट्विटर पर कहा था कि कुछ चीजें कभी नहीं बदलती, जैसे इस तरह की अफवाह। 2014 में भी ऐसा हुआ था और 2019 की अफवाह में भी कोई नयापन नहीं है। ना तो तब दिलचस्पी थी, ना अब है। बात खत्म। 
 
भाजपा के दिल्ली इकाई के वरिष्ठ नेता ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए हो रही बैठकों में गंभीर ने भाग लेना शुरू कर दिया है। इस सप्ताह के शुरू में डिफेंस कॉलोनी में रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस तरह की एक बैठक में उन्होंने हिस्सा लिया था। संपर्क करने पर गंभीर ने बताया कि इसके बारे में मुझे कोई संकेत नहीं है। अभी तक, ये अफवाहें हैं। दिल्ली में 12 मई को चुनाव है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख