कौन मैनेज कर रहा है इन कांग्रेस नेताओं का चुनाव प्रचार...

Webdunia
शनिवार, 11 मई 2019 (15:40 IST)
लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रचार अंतिम दौर में चल रहा है। सभी दलों में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। सोशल मीडिया के माध्यम से 2014 के चुनाव में मोदी प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाने वाले प्रशांत किशोर खुद भी राजनीति के मैदान में उतर चुके हैं। चौकीदार से बेरोजगार तक हैशटेग के माध्यम से इस बार भी सोशल मीडिया पर चुनाव की धूम मची हुई है। आइए जानते हैं 2019 के रण में कांग्रेस की और से चुनाव प्रचार की कमान किसके हाथ में हैं। 
 
प्रियंका गांधी, दिग्विजय सिंह जैसे दिग्गज कांग्रेस नेताओं के ट्‍विटर अकाउंट देखने पर पता चलता है कि उनके अकाउंट पर शेयर किए गए फोटो और वीडियो पर डिजाइन बॉक्स्ड लिखा हुआ है। ऐसे में यह सवाल उठता है ‍कि आखिरकार यह डिजाइन बॉक्स्ड है क्या? इसका कांग्रेस नेताओं के ट्विटर अकाउंट से क्या लेना देना?
 
दरअसल डिजाइन बॉक्स्ड एक क्रिएटिव पॉलिटिकल डिजिटल कैंपेन मैनेजमेंट कंपनी है, जो ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन भी चुनाव प्रचार में लगी हुई है। इस कंपनी की स्थापना 2011 में हुई थी। इस कंपनी का दावा कि पिछले 2 सालों में उसने जितने भी चुनावी असाइनमेंट हासिल किए हैं। उनमें उसे 100 प्रतिशत सफलता मिली है।
 
2017 के हिमाचल चुनाव में भाजपा के 'हिसाब मांगें हिमाचल' के जवाब में कांग्रेस ने 'जवाब देगा हिमाचल' कैंपेन चलाया था। मतदान से 21 दिन पहले चलाए गए इस कैंपेन को जबरदस्त प्रतिसाद मिला था और यह उस समय सबसे ज्यादा देखा जाने वाला पेज बन गया था। इसी तरह पंजाब विधानसभा चुनाव और गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव के समय भी कांग्रेस को बड़ी सफलता दिलाने में इसी कंपनी का बड़ा योगदान था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र में 5 महीने में दुष्‍कर्म के 3506 केस, हत्या के 924 मामले, विपक्षी नेता अंबादास दानवे का दावा

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कारगिल युद्ध से पहले जम्मू कश्मीर के लिए हुई थी गुप्त वार्ता, क्या था चिनाब फॉर्मूला

CM हेमंत सोरेन ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, सीआरपीएफ प्रतिनियुक्ति शुल्क माफ करने की मांग

UP : अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 राज्यों से 10 लोग गिरफ्तार

अगला लेख