लोकसभा चुनाव 2019 : योगी आदित्यनाथ का विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार, कहा- गठबंधन की दोस्ती का मतलब आत्महत्या

Webdunia
शुक्रवार, 10 मई 2019 (16:28 IST)
संत कबीर नगर (उप्र)। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा गठबंधन को दंगा कराने वालों का गठबंधन बताते हुए शुक्रवार को जनता का आह्वान किया कि इस गठजोड़ से किसी भी तरह की दोस्ती का मतलब आत्महत्या करने जैसा होगा। योगी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
 
मुख्यमंत्री ने डुमरियागंज और खलीलाबाद लोकसभा क्षेत्रों से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में आरोप लगाते कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन सिर्फ भ्रष्टाचार और लूट-खसोट की रिश्तेदारी है। यह दंगा कराने वालों का गठबंधन है। सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाला तथा गरीबों और वंचितों के हक को हड़पने वाला गठबंधन है। इससे किसी भी प्रकार की दोस्ती का मतलब आत्महत्या करने जैसा होगा।
 
उन्होंने कहा कि संत कबीर ने कहा था कि जब 2 झूठे मिल जाते हैं तो उनमें परस्पर स्नेह बढ़ जाता है। यही स्नेह इस वक्त सपा-बसपा गठबंधन के बीच में देखा जा रहा है।
 
योगी ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव (प्रियंका गांधी) कह चुकी हैं कि कांग्रेस वोटकटवा की भूमिका में है। जब कांग्रेस वोटकटवा है तो लोग उसे वोट देकर अपना वोट खराब नहीं करेंगे।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों ने आतंकवाद के आगे घुटने टेक दिए थे। अखिलेश यादव ने उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद गरीबों, किसानों तथा नौजवानों के भले के लिए काम करने के बजाय सबसे पहले आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेने की पहल की थी। आतंकवाद की पैरवी करना देशद्रोह है। ये आतंकवादी देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। सपा, बसपा कांग्रेस इस खतरे के प्रति नरम क्यों हैं?
 
योगी ने कहा कि जिन्हें देश की पुख्ता सुरक्षा और विकास कार्य अच्छे नहीं लग रहे हैं, वे लोग ही मोदी का विरोध कर रहे हैं। विरोध की हद भी देखिए, कहां तक जाती है। कोई कह रहा है कि 'जय श्रीराम का नारा क्यों लगाते हैं', कोई कहता है कि 'राम का वजूद ही नहीं था'।
 
उन्होंने कहा कि 5 चरणों के चुनाव के बाद सपा, बसपा, कांग्रेस और अन्य विपक्षियों में जो खलबली मची हुई है, वह इस बात को दिखाती है कि वे लोग अपनी हार मान चुके हैं और इसीलिए अब गाली-गलौज पर उतारू हो गए हैं। योगी ने कहा कि यह देश को यशस्वी नेतृत्व देने का चुनाव है। इस चुनाव में नाली, खरंजा, सड़क, बिजली, पानी ज्यादा मायने नहीं रखते। इसके लिए देश की सुरक्षा और समृद्धि महत्वपूर्ण है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

Apple ने भारतीय मूल के सबीह खान को किया सीओओ नियुक्त, जेफ विलयम्स की लेंगे जगह

बागेश्वर धाम का वो मंदिर जहां बल्ब लगाते ही हो जाता है फ्यूज, होता है श्रद्धा से उजाला, जानिए क्या है चमत्कार

शिवसेना विधायक ने कैंटीन कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, CM फडणवीस नाराज

5 स्मार्ट तरीके जिनसे बचा सकते हैं किराने की खरीदारी में ढेर सारा पैसा, जानिए कैसे करें मनी सेविंग शॉपिंग

रूस ने एक ही रात में यूक्रेन पर बरसाए 728 ड्रोन, 13 मिसाइलें दागी

अगला लेख