Biodata Maker

रायबरेली से अमित शाह का सवाल, राहुल और प्रियंका कितनी बार आएं?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 12 मई 2024 (14:22 IST)
amit shah in raebareli : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए सवाल किया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी कितनी बार आएं? वे यहां भाजपा प्रत्याशी और योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में चुनावी सभा कर रहे थे। ALSO READ: बैरकपुर में पीएम मोदी ने बंगाल को दी 5 गारंटी, ममता सरकार पर साधा निशाना
 
उन्होंने कहा कि यहां पर कई सारे लोगों ने मुझे कहा कि ये परिवार की सीट है। मैं बहन प्रियंका जी का भाषण सुन रहा था, उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवार से वोट मांगने आई हूं। बात तो सही है, रायबरेली वालों ने वर्षों से गांधी, नेहरू परिवार को जिताया है। लेकिन यहां से चुनकर जाने के बाद सोनिया जी और इनका परिवार रायबरेली कितनी बार आया है। चलो, सोनिया जी की तबियत तोड़ी नादुरुस्त रहती है, लेकिन राहुल बाबा या प्रियंका बहन आई हैं क्या?
 
अमित शाह ने सवाल किया कि NTPC प्लांट में बॉयलर फटने से कई लोगों की मृत्यु हुई, यहां गांधी परिवार आया! बछरावां ट्रेन दुर्घटना में 50 लोग मारे गए, यहां गांधी परिवार आया! नांव डूबने से आधे दर्जन लोग मारे गए, यहां गांधी परिवार आया! तार गिरने से रोपाई कर रहीं 5 गरीब महिलाएं झुलस कर मर गईं, उनके घर कोई गया है! 5 बच्चियां डूबकर मर गईं, यहां गांधी परिवार आया! बहन प्रियंका... ये परिवार है आपका?
 
पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि शहजादे आज यहां वोट मांगने आए हैं, आप इतने सालों से वोट दे रहे हो, आपको सांसद निधि से कुछ मिला है? उन्होंने पूरा खर्चा किया है, अगर आपको मिला नहीं है तो कहां गया? यह (सांसद निधि) उनकी वोट बैंक में गया। 70% से ज्यादा सांसद राशि अल्पसंख्यकों में खर्च करने का काम सोनिया गांधी ने किया है। ALSO READ: केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में दी 10 गारंटी, कहा फेल हुआ भाजपा का प्लान
 
उन्होंने कहा कि ये गांधी परिवार झूठ बोलने में बड़ा माहिर है। अभी कह रहे हैं कि हम हर महिला को एक लाख रुपया देंगे। मैं अभी अभी तेलंगाना से आया हूं, तेलंगाना चुनाव में उन्होंने कहा था कि हम हर महिला को 15 हजार रुपए देंगे। प्रदेश की महिलाओं ने उन्हें सरकार चुनकर दे दी। 15 हजार क्या, 1,500 रुपए भी नहीं दिए।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

अगला लेख