अमित शाह ने ममता पर लगाया वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप

कहा, राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता कर रही है बंगाल सरकार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 22 मई 2024 (15:23 IST)
Amit Shah targeted Mamata Banerjee : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah)  ने कांथि (पश्चिम बंगाल) में बुधवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर वोट बैंक (vote bank) की राजनीति के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने और घुसपैठियों को राज्य की जनसांख्यिकी बदलने की अनुमति देकर पाप करने का आरोप लगाया।

ALSO READ: अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, कहा- तुष्टिकरण के चलते अनुच्छेद 370 रद्द नहीं किया
 
चुनाव बाद तृणमूल कांग्रेस बिखर जाएगी : पूर्वी मेदिनीपुर जिले के कांथि में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने यह भी कहा कि राज्य में भाजपा के 30 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने के बाद तृणमूल कांग्रेस बिखर जाएगी और ममता बनर्जी सरकार की विदाई हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बंगाल घुसपैठियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गया है। घुसपैठ के कारण राज्य की जनसांख्यिकी बदल रही है जिसका असर न केवल बंगाल बल्कि पूरे देश पर पड़ रहा है।

ALSO READ: POK पर अमित शाह, मोदी का क्या है प्लान? पीओके की अवाम बोली भारत में शामिल करो
 
ममता जनसांख्यिकी बदलने का पाप कर रहीं : गृहमंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी घुसपैठियों को बंगाल की जनसांख्यिकी बदलने की अनुमति देकर पाप कर रही हैं और वह वोट बैंक की राजनीति के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता कर रही हैं। शाह ने बनर्जी की हाल में की गई उस टिप्पणी की भी आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि रामकृष्ण मिशन और भारत सेवाश्रम संघ के कुछ संत भाजपा के निर्देशानुसार काम कर रहे हैं।

ALSO READ: राहुल बाबा! आपकी नानी भी आ जाएं तो CAA नहीं हटेगा, यूपी में बोले अमित शाह
 
सामाजिक-धार्मिक संगठनों को निशाना बनाया जा रहा : शाह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के वोट बैंक को खुश करने के लिए इन सामाजिक-धार्मिक संगठनों को निशाना बनाया जा रहा है। गृहमंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी भारत सेवाश्रम संघ पर हमला कर रही हैं लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि अगर यह संघ नहीं होता तो बंगाल बांग्लादेश का हिस्सा होता। वह सिर्फ अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए संतों पर हमला कर रही हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

MSP को लेकर नाराज किसानों को बड़ा तोहफा, केंद्र सरकार ने 14 फसलों पर बढ़ाया न्यूनतम समर्थन मूल्य

इंटरनेट की नई संसेशन है बिन्‍नू रानी, बुंदेली में मचा रही है धूम, पूर्व सीएम दिग्‍विजय भी हुए फैन

गर्लफ्रेंड पर 30 सेकंड में 15 वार, तमाशबीन बन देखते रहे मुंबई के लोग, मौत देखने का ये कैसा एंटरटेनमेंट है?

Hollong Bungalow Fire : बंगाल सरकार ने दिए जांच के आदेश, आग के कारणों का पता लगाएंगे विशेषज्ञ

सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुईं मोदी की मंत्री, सावित्री ठाकुर नहीं लिख पाई बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

अगला लेख