नई दिल्ली पहुंचीं बांग्लादेश की पीएम, मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगी शामिल

अनेक देशों के राजनेता भी होंगे सम्मिलित

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 8 जून 2024 (16:00 IST)
Narendra Modi's swearing in ceremony: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 9 जून को राजग संसदीय दल के नेता नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह (Modi's swearing-in ceremony) में शामिल होने के लिए आज दोपहर नई दिल्ली पहुंचीं। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से यह बताया था कि पड़ोसी देशों और हिन्द महासागर क्षेत्र के 7 देशों के नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

ALSO READ: मोदी सरकार 3.0 में किस दल को मिलेंगे कितने पद, कौन बनेगा मंत्री?
 
इन देशों के राजनेता होंगे शामिल : विदेश मंत्रालय के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' शामिल होंगे। इसमें बताया गया कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीक ने भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भारत का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

ALSO READ: पाकिस्तानी व्यवसायी ने की मोदी की तारीफ, बताया पूरे दक्षिण एशिया के लिए अच्छा
 
शेख हसीना आज दोपहर नई दिल्ली पहुंचीं : प्रधानमंत्री शेख हसीना आज दोपहर नई दिल्ली पहुंचीं, वहीं अफीक के भी आज यहां पहुंचने की संभावना है और अन्य नेता रविवार को यहां आएंगे। ऐसी संभावना है कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद नरेन्द्र मोदी भारत दौरे पर आए नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे।
 
चीन समर्थक मुइज्जू का शामिल होना महत्वपूर्ण बात : भारत और मालदीव के तनावपूर्ण संबंधों के बीच मुइज्जू का मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चीन का समर्थक माने जाने वाले मुइज्जू के राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद पिछले वर्ष नवंबर से भारत और मालदीव के बीच संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं।

ALSO READ: नेहरू के बाद मोदी तीसरा कार्यकाल पाने वाले पहले प्रधानमंत्री : जगदीप धनखड़
 
मोहम्मद मुइज्जू ने शपथ लेने के कुछ ही घंटे बाद वहां तैनात भारतीय सेना के जवानों को अपने देश वापस जाने का निर्देश दिया था जिसके बाद इस महीने की शुरुआत में भारतीय सैन्यकर्मियों की जगह आम नागरिकों को सुरक्षा में तैनात किया गया था।
 
शपथ ग्रहण समारोह रविवार शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में : विदेश मंत्रालय ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह 9 जून 2024 को निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर भारत के पड़ोसी देशों और हिन्द महासागर क्षेत्र के नेताओं को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। इसने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के अलावा सभी नेता राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भोज में भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह रविवार को शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में होगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की खास रणनीति, क्या अंदरूनी कलह से जूझ रही है पार्टी

रियासी आतंकी हमले की जांच में NIA का बड़ा एक्शन, राजौरी में ताबड़तोड़ छापेमारी

Kuno National Park : 3 चीतों की सेप्टिसीमिया से हुई थी मौत, अब बचाव के लिए उठाया गया यह कदम

क्या है समष्‍टि गुब्बी का संस्कृत से कनेक्शन, पीएम मोदी ने क्यों सराहा?

कौन हैं जनरल उपेंद्र द्विवेदी, जिन्होंने संभाली आर्मी चीफ की कमान?

अगला लेख
More