स्थापना दिवस पर पीएम मोदी बोले, भाजपा भारत की पसंदीदा पार्टी, लोग इसे फिर चुनेंगे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 6 अप्रैल 2024 (11:00 IST)
PM Modi on bjp foundation day : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार को कहा कि भाजपा भारत की पसंदीदा पार्टी बन गई है। उन्होंने भरोसा जताया कि लोग पार्टी को केंद्र में एक और कार्यकाल के लिए चुनेंगे।

ALSO READ: भाजपा का सत्ता में आना क्यों जरूरी, PM नरेन्द्र मोदी ने बताया
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर भाजपा के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि देश की युवाशक्ति भाजपा को एक ऐसी पार्टी के रूप में देखती है, जो उनके सपनों को साकार करने में सक्षम होने के साथ ही 21वीं सदी में भारत को मजबूत नेतृत्व देने की भी क्षमता रखती है।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा देश को भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, जातिवाद, सांप्रदायिकता और वोट बैंक की राजनीति से मुक्त करने के लिए संकल्पबद्ध है। दशकों तक शासन करने वाले दलों ने इसी राजनीतिक संस्कृति को देश की पहचान बना दिया था।
 
 
केंद्र हो या राज्य, हमारी पार्टी ने सुशासन को नए सिरे से परिभाषित किया है। हमारी योजनाओं और नीतियों ने देश के गरीब और वंचित भाई-बहनों को एक नई ताकत दी है। जो लोग दशकों तक हाशिए पर रहे थे, उन्हें अपने लिए भाजपा में उम्मीद की बड़ी किरण दिखी। भाजपा उनकी सशक्त आवाज बनकर सामने आई। भाजपा ने हमेशा समग्र विकास के लिए काम किया है, जिससे हर देशवासी का जीवन आसान बना है।
 
मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर देशभर के मेरे कर्मठ और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आज भाजपा की उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। मैं आज पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा देश की सबसे पसंदीदा पार्टी है, जो ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र के साथ जन-जन की सेवा में जुटी है।’
 
उन्होंने कहा कि यह सभी के लिए गौरव की बात है कि भाजपा अपने विकासवादी दृष्टिकोण, सुशासन और राष्ट्रवादी मूल्यों के प्रति हमेशा समर्पित रही है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का अभिन्न अंग होने पर भी गर्व है, क्योंकि यह गठबंधन देश की प्रगति और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को साथ लेकर भारत को आगे ले जाने में विश्वास रखता है। राजग एक ऐसा गठबंधन है, जो देश की विविधता के खूबसूरत रंगों से सजा है। हमारी यह साझेदारी बहुत महत्वपूर्ण है और मुझे पक्का विश्वास है कि आने वाले समय में हमारा यह गठबंधन और भी मजबूत होगा।
 
मोदी ने कहा कि देश की जनता-जनार्दन एक नई लोकसभा चुनने को पूरी तरह से तैयार है। मैं आश्वस्त हूं कि देशभर के मेरे परिवारजन हमें एक और कार्यकाल का आशीर्वाद देने जा रहे हैं, ताकि बीते एक दशक में विकसित भारत के लिए जो नींव तैयार की गई है, उसे नई मजबूती दी जा सके।
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा की स्थापना 1980 में पूर्ववर्ती भारतीय जनसंघ के नेताओं ने की थी। भाजपा ने 1984 में लड़े गए अपने पहले राष्ट्रीय चुनाव में केवल दो लोकसभा सीट जीती थीं।
 
बाद में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में यह पार्टी तेजी से मजबूत हुई और यह 90 के दशक में एक गठबंधन का नेतृत्व करते हुए सत्ता में आई। इसके बाद मोदी के नेतृत्व में 2014 में पार्टी को पहली बार पूर्ण बहुमत मिला और फिर 2019 में उससे भी बड़ा जनादेश मिला।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

अगला लेख