देश में अशांति पैदा कर रही है भाजपा, राहुल गांधी ने साधा निशाना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 18 अप्रैल 2024 (14:55 IST)
Congress leader Rahul Gandhi rally in Kannur: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह देश में अशांति पैदा कर देश के लाखों लोगों को नुकसान पहुंचा रही है। कन्नूर (केरल) में एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि भाजपा देश की विविधता को बदलने का प्रयास कर रही है, जबकि कांग्रेस वैचारिक भिन्नता को स्वीकार करती है।
ALSO READ: क्या अमेठी से लड़ेंगे चुनाव, राहुल गांधी ने दिया यह जवाब
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव देश के आधुनिक इतिहास में संभवत: पहला ऐसा चुनाव होगा जो कि ‘भारत के संविधान और हमारे देश के लोकतांत्रिक ढांचे के बारे में होगा।’
 
संविधान आधुनिक भारत की बुनियाद : राहुल ने कहा कि भाजपा आज भारत में जो करने का प्रयास कर रही है, उसकी कोशिश किसी राजनीतिक दल ने नहीं की। संविधान आधुनिक भारत की बुनियाद है। यह हमारे लोगों को समान अधिकार और समान अवसर देता है। हमारा संविधान देश में विभिन्न संस्थानों द्वारा संरक्षित है।
ALSO READ: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को बताया भ्रष्टाचार का चैंपियन, बोले चुनावी बॉण्ड सबसे बड़ी वसूली योजना
उन्होंने कहा कि नौकरशाही, न्यायपालिका, निर्वाचन आयोग, पुलिस, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और अन्य एजेंसियां संविधान और भारतीय नागरिकों के अधिकारों की संरक्षक मानी जाती हैं।
 
देश की मूल प्रकृति को बदलने की कोशिश : कांग्रेस नेता ने कहा कि इन संस्थानों पर कब्जा कर, ईडी और सीबीआई को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर, भाजपा हमारे देश की मूल प्रकृति को बदलने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी और यूडीएफ भारत की विविधता को स्वीकार करते हैं। हम बहु-भाषाओं, परंपराओं, अलग-अलग इतिहास और हमारे सभी लोगों के विचारों को स्वीकार करते हैं। लेकिन भाजपा भारत के लोगों पर एक इतिहास, एक राष्ट्र, एक भाषा थोपना चाहती है।
<

The PM recently visited Tamil Nadu. Tamil Nadu, like Kerala, has brilliant poets, a huge history and many traditions.

The Prime Minister says, 'I Like Dosas."

Brother, I also like Dosas, but please try to understand the history, the tradition, and the language of the state as… pic.twitter.com/GvTHogzmQu

— Congress (@INCIndia) April 18, 2024 >
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश की विविधता को बदलने का प्रयास कर रही है। राहुल ने कहा कि पहली बात तो यह है कि इसे (विविधता) कभी नहीं बदला जा सकता। आप अपना वक्त बर्बाद कर रहे हैं। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आप भारतीय लोगों की ऊर्जा भी बर्बाद कर रहे हैं। आप अशांति पैदा कर रहे हैं और यह अशांति लोगों को नुकसान पहुंचा रही है।
वह कन्नूर से चुनाव लड़ रहे केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष के. सुधाकरण और कासरगोड से उम्मीदवार राजमोहन उन्निथन के लिए प्रचार कर रहे थे। केरल में लोकसभा चुनाव के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा और नतीजों की घोषणा 4 जून को की जाएगी। (भाषा)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...