300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

झारखंड के गिरिडीह में असम के CM का ऐलान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 15 मई 2024 (18:48 IST)
Lok Sabha Elections 2024 : झारखंड के गिरिडीह में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा ने कहा कि कहा कि 300 सीटें मिलीं तो राम मंदिर बनाया, अब कृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर बनाएंगे। शर्मा ने कहा कि गिरिडीह के देवरी प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्राउंड में आयोजित विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और हेमंत सोरेन की पार्टी पूछते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 400 सीटें क्यों चाहिए।
 
सरमा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को 2019 में 300 सीटें मिलीं। 300 सीटें मिलीं तो भाजपा की सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की। भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ। क्या मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर भगवान कृष्ण की मंदिर बननी चाहिए कि नहीं बननी चाहिए। हमने 300 सीटें जीतने के बाद राम मंदिर बनाया, क्या 400 सीटें जीतने के बाद कृष्ण मंदिर नहीं बनाएंगे?  औरंगजेब ने कृष्णजन्मभूमि में 'शाही ईदगाह' बनाई थी। क्या अब समय नहीं आया है जब हम ईदगाह की जगह मंदिर बनाएं?..."
ALSO READ: पाकिस्तान के अरबपति बोले- हमें भी चाहिए मोदी जैसा नेता, तीसरी बार जरूर बनेंगे PM
सरमा ने कहा कि आज वे इसको भी पूरी तरह से स्पष्ट कर देंगे। उन्होंने कहा कि एक बल्लेबाज जब मैदान में उतरता है, तो वह अपने पिछले रिकॉर्ड से बड़ा रिकॉर्ड बनाना चाहता है। एक बार सेंचुरी मारने के बाद उसकी चाहत होती है कि कि वह डबल सेंचुरी मारे। फिर त्रिपल सेंचुरी मारने की भी उसकी इच्छा रहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपल सेंचुरी पिछले चुनावों में मारी थी।
ALSO READ: राहुल गांधी फिर बोले, 4 जून के नरेन्द्र मोदी नहीं रहेंगे प्रधानमंत्री
अब 400 से ज्यादा सीटें जीतना चाहते हैं। इतनी सी बात कांग्रेस और उसके साथी दलों को समझ नहीं आती है। सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के लिए बोलते हैं और भारत के लिए बोलना सांप्रदायिकीकरण नहीं है। हमें तुष्टिकरण के खिलाफ भी बोलना है और तुष्टिकरण को ख़त्म भी करना है।

भाजपा की उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में आयोजित एक रैली को संबोधित  करते हुए उन्होंने कहा कि  हमें अपने देश के गौरव को बहाल करना है और इसे विश्व गुरु बनाना है। शर्मा ने यह दावा भी किया कि मुस्लिम महिलाएं भाजपा का समर्थन कर रही हैं क्योंकि वे नहीं चाहतीं कि उनके पति कई शादियां करें।
 
उन्होंने कहा, मुस्लिम महिलाओं को बचाना अत्याचार नहीं बल्कि सामाजिक न्याय है। उन्होंने दावा किया कि मदरसों की जरूरत नहीं है, बल्कि ऐसे संस्थानों की जरूरत है जो इंजीनियर और डॉक्टर बनाएं। उन्होंने दावा किया, अगर ऐसा ही होता रहा तो वे झारखंड की जनसांख्यिकी भी बदल देंगे। 
 
भाजपा नेता ने कहा कि स्थिति ऐसी हो गई है कि ‘घुसपैठिए’ मूल निवासी बनने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इसके शासन के दौरान भ्रष्टाचार  चरम पर है। एजेंसियां

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan Conflict : सिंधु जलसंधि रद्द होने पर प्यासे पाकिस्तान के लिए आगे आया चीन, क्या है Mohmand Dam परियोजना

Naxal Encounter: कौन था बेहद खौफनाक नक्‍सली बसवराजू जिस पर था डेढ़ करोड़ का इनाम?

ज्‍योति मल्‍होत्रा ने व्‍हाट्सऐप चैट में हसन अली से कही दिल की बात- कहा, पाकिस्‍तान में मेरी शादी करा दो प्‍लीज

भारत के 2 दुश्मन हुए एक, अब China ऐसे कर रहा है Pakistan की मदद

गुजरात में शेरों की संख्या बढ़ी, खुश हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

अगला लेख