Hanuman Chalisa

5 साल में दिग्विजय की आय घटी, पत्नी हुईं करोड़पति

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 17 अप्रैल 2024 (11:52 IST)
Digvijay Singh Property : वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और राजगढ़ से चुनाव लड़ रहे दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को राजगढ़ से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। दिग्विजय द्वारा चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार उनकी और पत्नी अमृता सिंह की संपत्ति 5 साल में 21.05 करोड़ रुपए बढ़ी है।

ALSO READ: ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं 40.17 करोड़ के मालिक, दादा के नाम 3.82 अरब की संपत्ति
दिग्वियय सिंह और उनकी पत्नी अमृतासिंह के पास के कुल 59.12 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसमें 37.79 करोड़ की अचल और 12.33 करोड़ की चल संपत्ति है।
 
नामांकन के साथ दिए गए शपथ पत्र उल्लेख किया गया है कि उनकी आमदनी बीते 5 सालों में आधी के लगभग रह गई है, जबकि उनकी पत्नी की आमदनी में लगातार इजाफा हुआ है। वह लखप‍ति से करोड़पति बन गईं। 

ALSO READ: नकुल नाथ समेत ये प्रत्याशी हैं करोड़ों के मालिक, 5 साल में इस भाजपा नेता की संपत्ति 30 गुना बढ़ी
शपथ पत्र में बताया गया है साल 2018-19 में उनकी आमदनी 39 लाख 49 हजार रुपए थी जो 2022-23 में घटकर 22 लाख 33,000 रुपए ही रह गई। हालांकि इस अवधि में उनकी पत्नी की आमदनी लगातार बढ़ रही है। अमृता राय की आमदनी साल 2018-19 में 5 लाख 72 हजार रुपए थी जो 2022-23 में बढ़कर करीब 1 करोड़ रुपए हो गई।
 
दिग्विजय सिंह पर बैंक का 4200 कर्ज है जबकि उनकी पत्नी अमृता राय पर 86 लाख रुपए से ज्यादा का कर्ज है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

putin india visit : व्लादिमीर पुतिन की कार ऑरस सेनट, डोनाल्ड ट्रंप की द बीस्ट, किसमें कितना दम

डल झील की तर्ज पर भोपाल को मिलेगी शिकारे की नई सौगात, बोट क्लब पर CM डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

Indigo ने रद्द की 70 से ज्‍यादा उड़ानें, कंपनी ने मांगी माफी, जा‍निए क्‍या है वजह

नए आधार एप में घर बैठे बदल सकेंगे नाम और पता, किसी दस्‍तावेज की नहीं होगी जरूरत

बड़ी खबर, मोदी सरकार ने वापस लिया संचार साथी ऐप प्री इंस्टाल करने का फैसला

अगला लेख