दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 18 मई 2024 (20:41 IST)
Digvijay Singh raised questions on the slogan of crossing 400 : कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर लोकसभा चुनाव में 400 सीटें मिलने पर संविधान बदलने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जिस प्रकार से भाजपा के कई सांसद और नेताओं ने संविधान को बदलने की जो मंशा जताई है, वह अपने आप में संकेत देती है कि आखिर में 400 पार की आवश्कता क्यों पड़ी?
ALSO READ: मणिशंकर अय्यर का पाकिस्तान प्रेम, लोकसभा चुनाव में बढ़ी कांग्रेस की मुश्किल
आखिर में 400 पार की आवश्कता क्यों पड़ी : यहां उप्र कांग्रेस के राज्‍य मुख्‍यालय पर संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, भारतीय संविधान या लोकतंत्र पर कहीं कोई शंका नहीं थी कि इसके स्वरूप को भी परिवर्तित किया जा सकता है, लेकिन जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और स्वयं प्रधानमंत्री जी 400 पार की घोषणा कर रहे हैं और जिस प्रकार से भाजपा के कई सांसद व नेताओं ने संविधान को बदलने की मंशा जताई है, वह अपने आप में संकेत देती है कि आखिर में 400 पार की आवश्कता क्यों पड़ी?
ALSO READ: लोकसभा चुनाव: कम होता मतदान, किसका नुकसान?
उन्होंने कहा, भाजपा का देश में नया भारतीय संविधान लाने का कुटिल प्रयास है, क्योंकि सन् 1950 से आरएसएस (राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ) ने भारतीय संविधान को पूर्ण स्वीकार नहीं किया है और आज भी स्वयं मोहन भागवत का बयान देखेंगे तो उन्होंने आरक्षण के मामले पर कई बार प्रश्न चिन्ह लगाया है।
ALSO READ: राजगढ़ से उम्मीदवारी पर क्या बोले पूर्व CM दिग्विजय सिंह
कांग्रेस नेता ने कहा कि एक तरफ गांधी, नेहरू और लोहिया की विचारधारा है जो मूल रूप से किसान मजदूर छोटा एवं मध्यम व्यापारी, छोटा, मध्यम वर्गीय उद्योग के लिए रही है और उसी के आधार पर जमींदारी उन्मूलन अधिनियम समेत अनेक कानून बने हैं।
 
जनहित विरोधी कार्य कर रही सरकार : उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ किसान विरोधी सरकार है जो हमेशा जनहित विरोधी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल को कमजोर करने का 2014 में पहला संशोधन नरेन्द्र मोदी जी लाए, जिसने भूमि अधिग्रहण बिल को कमजोर कर दिया और राज्यों को अधिकार दे दिया।
ALSO READ: राजगढ़ में EVM को लेकर दिग्विजय सिंह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 6 विधानसभा क्षेत्रों की SLU लौटने को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मेहनतकश किसान जो खेत जोतता था उसे मालिकाना हक दिया गया और यही एक कारण था कि इस देश में खूनी क्रांति नहीं हुई। देश में छोटे-बड़े उद्योग स्थापित किए और समय के साथ अलग-अलग योजनाएं लाए, शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में हर तरह से देश के विकास में योगदान दिया।
 
मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का विरोध : सिंह ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री जी ने मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का विरोध कर मजदूरों के हितों की अनदेखी की। उन्होंने कहा कि मनरेगा की वजह से ही पूर्वांचल और बुंदेलखंड से पलायन को रोका गया था, परन्तु सरकार आज उनकी भी मजदूरी नहीं दे पा रही है। हमारा वादा है कि हम सरकार में आते ही मनरेगा की मजदूरी प्रतिदिन 400 रुपए देंगे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Bihar Bridge Collapsed : उद्घाटन से पहले ही भरभराकर गिरा बकरा नदी पर बना पुल, पानी में समा गए 12 करोड़

NEET मुद्दे को लेकर राहुल गांधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा वे मौन क्यों हैं?

Motorola Edge 50 Ultra : OnePlus 12, Xiaomi 14 को टक्कर देने आया मोटोरोला का दमदार स्मार्टफोन

उत्तर भारत समेत आधा देश गर्मी में झुलसा, अब मानसूनी राहत का इंतजार

0.001% लापरवाही भी है तो भी बच्‍चों की मेहनत नहीं भूल सकते, इसे NTA vs स्टूडेंट्स न समझें, SC की फटकार

अगला लेख
More