अब 85 साल से अधिक उम्र के लोग ही कर सकेंगे डाक मतपत्र से मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बड़ा फैसला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 2 मार्च 2024 (07:31 IST)
  • 80 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को अब तक मिलती थी यह सुविधा
  • देश में 1.85 करोड़ मतदाताओं की उम्र 80 वर्ष से अधिक
  • 100 साल से अधिक उम्र के वोटर्स की संख्‍या 2.38 लाख
नई दिल्ली। सरकार ने 85 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को डाक मतपत्र से मतदान करने की सुविधा देने के लिए शुक्रवार को चुनावी नियमों में संशोधन किया। अभी तक 80 वर्ष से अधिक आयु वाले लोग इस सुविधा के पात्र थे। यह संशोधन लोकसभा और चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा होने से कुछ दिन पहले किया गया है।
 
विधि मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी गजट अधिसूचना के अनुसार, 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं को डाक मतपत्र की सुविधा देने के लिए चुनाव संचालन नियम, 1961 में संशोधन किया गया है।
 
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नवीनतम मतदाता सूची के अनुसार देश में 1.85 करोड़ मतदाताओं की उम्र 80 वर्ष से अधिक है जिनमें ‘शतायु’ (जो 100 वर्ष और उससे अधिक आयु के हैं) मतदाताओं की संख्या 2.38 लाख है।
 
उल्लेखनीय है कि देश में इसी माह लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। अप्रैल और मई में मतदान होगा। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta   

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं पहले मुख्‍तार अंसारी और अब दंगाइयों से सीधे भिड़ने वाली बहराइच की IPS वृंदा शुक्ला?

Video : जर्मन राजदूत का BMW को नजर से बचाने का टोटका, नई कार पर टांगी नींबू-मिर्ची, यूजर बोले- स्वास्तिक भी बनाना था

भारत को UNSC में स्थायी सदस्यता और वीटो पॉवर मिलने का फर्जी दावा

वायनाड से पहली बार चुनावी राजनीति में कदम रखेंगी प्रियंका गांधी, कितनी है जीत की संभावना

Samsung Galaxy Ring के Pre order, मुफ्त मिलेगा 10000 तक का सामान

अगला लेख