गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर क्या बोले युवराज सिंह?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 2 मार्च 2024 (00:23 IST)
Will Yuvraj Singh contest Lok Sabha elections from Gurdaspur: पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। युवराज ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इस तरह की सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। इससे पहले राजनीतिक हलकों में दावा किया जा रहा था कि युवराज पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। 
 
क्या कहा युवराज ने : युवराज सिंह एक्स पर पोस्ट के माध्यम से चुनाव लड़ने संबंधी सभी मीडिया रिपोर्ट्‍स का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि मेरा जुनून लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार सपोर्ट करना है। मैं अपने फाउंडेशन यूवी कैन के माध्यम से उनकी मदद करना जारी रखूंगा। उन्होंने कहा कि मैं गुरदासपुर सीट से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। 
ALSO READ: लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग की राजनीतिक दलों को कड़ी चेतावनी
दरअसल, युवराज सिंह ने हाल ही में पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही युवराज के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगना शुरू हो गई थीं। साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि वे गुरदासपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। 
 
वर्तमान में सनी देओल हैं सांसद : अभिनेता सनी देओल फिलहाल गुरदासपुर सीट से सांसद हैं। सनी देओल ने इस बार यहां से दोबारा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। इसी वजह से भाजपा को यहां एक नए चेहरे की तलाश है।
ALSO READ: क्या अक्षय कुमार दिल्ली से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?
भाजपा ने विनोद खन्ना की लोकप्रियता की बदौलत ही 1998 में कांग्रेस से यह सीट जीती थी। इसके बाद जब-जब भी पार्टी किसी स्टार को चुनाव मैदान में उतारा, यहां उसे जीत मिली। ऐसे में भाजपा को यहां किसी बड़े चेहरे की तलाश है।
 
गुरदासपुर का इतिहास : 2019 के चुनाव में सनी देओल ने यहां कांग्रेस के सुनील जाखड़ को 82 हजार वोटों से हराया था। सुनील जाखड़ भी अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इस सीट पर वर्ष 1971 से लेकर वर्ष 1996 तक हुए 7 लोकसभा हुए और इनमें से 6 बार कांग्रेस उम्‍मीदवार ने जीत हासिल की थी। वर्ष 1980 से 1996 तक लगातार 5 बार सुखवंत कौर भिंडर ने यहां चुनाव जीता। 
ALSO READ: लोकसभा चुनाव 2024 : AAP ने किया दिल्ली और हरियाणा के उम्मीदवारों का ऐलान, न‍ई दिल्ली से सोमनाथ भारती लड़ेंगे चुनाव
इसके बाद वर्ष 1998 में भाजपा ने फिल्‍म स्टार विनोद खन्‍ना को मैदान में उतारा। उन्होंने सुखवंत कौर भिंडर को हराकर पार्टी को जीत दिलाई। इसके बाद उन्‍होंने 3 बार इस लोकसभा सीट से जीत हासिल की। वर्ष 2009 में विनोद खन्‍ना चुनाव हार गए, लेकिन 2014 में उन्‍होंने फिर से जीत हासिल की। 2017 में उनके निधन के बाद भाजपा ने स्‍वर्ण सलारिया को उपचुनाव में टिकट दिया और उन्‍होंने जीत हासिल की।
Edited by : Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बिहार चुनाव से पहले SIR का क्यों है डर? जानिए चुनाव आयोग और विपक्ष का तर्क

Government Jobs : आने वाली है सरकारी नौकरियों की बाढ़, CAPF में 1.09 लाख पद खाली, 72,689 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

जगदीप धनखड़ का इस्तीफा: दैवीय हस्तक्षेप या राजनीतिक विवशता?

राहुल ने पीएम पद ठुकराया था, मनमोहन सिंह ने किया था ऑफर, सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा

गोरखपुर के PAC ट्रेनिंग सेंटर में बवाल, सुविधाओं को लेकर महिला सिपाहियों का हंगामा

सभी देखें

नवीनतम

नितिन गडकरी को मिलेगा लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार, 2023 में PM मोदी को मिला था यह सम्‍मान

ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध के निर्माण से भारत और बांग्लादेश पर कोई असर नहीं पड़ेगा : चीन

Jagdeep Dhankhar : इस्तीफे के बाद जगदीप धनखड़ ने सामान पैक करना शुरू किया, बोले- जल्द ही खाली करूंगा सरकारी आवास

UP : गाजियाबाद में फर्जी दूतावास का STF ने किया भंडाफोड़, 4 देशों का राजनयिक बताता था ठग, नौकरी के झांसे के नाम पर लूट

Infosys ने कमाया 6921 करोड़ रुपए मुनाफा, जानिए जून तिमाही में कितनी फीसदी हुई बढ़ोतरी

अगला लेख