TMC ने PM मोदी पर कसा तंज, मणिपुर के लिए समय नहीं, लक्षद्वीप चले गए...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 2 मार्च 2024 (00:15 IST)
TMC's sarcasm on Prime Minister Modi : तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने शुक्रवार को तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जातीय हिंसा से जूझ रहे मणिपुर जाने के लिए समय नहीं निकाल पाए, लेकिन 'स्नॉर्कलिंग' के लिए लक्षद्वीप और 'स्कूबा डाइविंग' (समुद्र में गोता लगाने) के लिए गुजरात चले गए। मोदी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि संदेशखाली की महिलाओं के यौन उत्पीड़न के कारण समाज सुधारक राजा मोहन राय की आत्मा रो रही होगी।
ALSO READ: 6 दिन में 3 बार बंगाल जाएंगे PM नरेंद्र मोदी, संदेशखाली के पास करेंगे सभा
इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए टीएमसी ने दावा किया कि समाज सुधारक की आत्मा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और मणिपुर जैसे भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं पर हो रहे कथित अत्याचार के कारण रो रही है। टीएमसी के प्रवक्ता शांतनु सेन ने कहा, प्रधानमंत्री स्नॉर्कलिंग के लिए लक्षद्वीप तो चले गए, लेकिन मणिपुर जाने के लिए समय नहीं निकाल पाए।
ALSO READ: तृणमूल कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग, शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर गरमाई बंगाल की सियासत
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस के कुछ स्थानीय नेताओं पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न और ग्रामीणों की जमीन हड़पने के आरोप लगने के बाद व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए हैं।
 
टीएमसी ने कहा, महिला विरोधी पार्टी है भाजपा : सेन ने कहा कि भाजपा महिला विरोधी पार्टी है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार ने पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है और महिलाओं के कल्याण के लिए कन्याश्री जैसी कई योजनाएं शुरू की हैं। सेन ने कहा, ममता बनर्जी से सीखना चाहिए कि महिलाओं के विकास के लिए कैसे काम करना चाहिए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

PM मोदी ने मोहम्मद यूनुस को दी ईद की बधाई, कहा- दोनों देशों के बीच मित्रता और मजबूत हो

त्रासदी बयां करती भूकंप की तस्वीरें, म्यांमार में मृतक संख्‍या 2000 के पार

कुणाल कामरा के घर पहुंची मुंबई पुलिस, नहीं हुए थाने में पेश

क्या पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार?

Maharashtra : अवैध संबंध के चलते व्यक्ति की हत्या, फंदे से लटकी मिली आरोपी महिला

अगला लेख