rashifal-2026

अमित शाह और माधवी लता के खिलाफ FIR, चुनाव प्रचार में नाबालिगों के इस्तेमाल का मामला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 4 मई 2024 (11:01 IST)
FIR against Amit Shah : हैदराबाद पुलिस ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के. माधवी लता और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ हाल ही में यहां एक चुनाव प्रचार में नाबालिगों को शामिल करने के आरोप में एक मामला दर्ज किया है। ALSO READ: अमित शाह बोले, 4 जून के बाद खरगेजी को निकालनी पड़ेगी कांग्रेस ढूंढो यात्रा
 
तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष निरंजन रेड्डी ने तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) को दी गई एक शिकायत में आरोप लगाया था एक मई को लालदवाजा से सुधा टॉकीज तक भाजपा की निकाली गई रैली में कुछ नाबालिग बच्चे शाह के साथ मंच पर मौजूद थे।
 
प्राथमिकी के अनुसार निरंजन रेड्डी ने आरोप लगाया कि एक बच्चे को भाजपा से चिह्न के साथ देखा गया जो निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है।
 
 
उल्लेखनीय है कि अमित शाह ने 1 मई को हैदराबाद में माधवी लता के समर्थन में विशाल रोडशो किया था। इस रोड शो में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। उन्होंने लोगों से भाजपा उम्मीदवार को वोट देने की अपील की थी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

अगला लेख