Bihar: गया से जीतनराम मांझी 1 लाख से ज्यादा मतों से जीते, RJD उम्मीदवार को हराया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 4 जून 2024 (18:56 IST)
Lok Sabha Election Result 2024: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) के प्रमुख जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 1 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराकर गया लोकसभा सीट (Lok Sabha) जीत ली। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध गया के नतीजे के अनुसार मांझी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और राजद उम्मीदवार कुमार सर्वजीत को 1,01,812 से अधिक मतों के अंतर से हराया है।

ALSO READ: Gujarat: अमित शाह गांधीनगर सीट से 7.44 लाख मतों के अंतर से जीते, कांग्रेस के सोनल रमाभाई पटेल को हराया
 
राजग गठबंधन में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक मांझी को जहां 4,94,960 वोट मिले, वहीं सर्वजीत को 3,93,148 मत हासिल हुए। मांझी 2019 में जनता दल (यू) के उम्मीदवार से 1.5 लाख से अधिक मतों के अंतर से हार गए थे। मांझी वर्तमान में इमामगंज सीट से विधायक हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल की राजनीति में अब शायद ही कभी फूल खिलेंगे

Nupur Sharma : दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर क्यों ट्रेंड होने लगी नुपूर शर्मा, क्या CM की रेस में हैं शामिल

दिल्ली में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे बोले- PM मोदी का चला जादू, झूठ की हुई हार

ध्रुव राठी नहीं उठा रहा कॉल, दिल्ली इलेक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

अहंकार ईश्वर का भोजन है, AAP की हार पर कुमार विश्वास का तंज, कहा, जिसने सिद्धियां दीं, उसे ही आंखें दिखाई

अगला लेख