मप्र में कांग्रेस को फिर झटका, कमलनाथ के करीबी और पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना भाजपा में शामिल

मुख्यमंत्री ‌मोहन यादव ने दिलाई सदस्यता

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024 (23:15 IST)
Former minister Deepak Saxena joins BJP : मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा है। इस बार कमलनाथ के कट्‌टर समर्थक और पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना आज उनका साथ छोड़ भाजपा में शा‍मिल हो गए। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपक सक्सेना को भाजपा की सदस्‍यता दिलाई।
ALSO READ: लोकसभा चुनाव से पहले गौरव वल्लभ का इस्तीफा, जानिए क्यों छोड़ा कांग्रेस का साथ?
खबरों के अनुसार, लंबे समय से चल रहे कयासों के बीच कांग्रेस के पूर्व मंत्री और कमलनाथ के बेहद करीबी दीपक सक्सेना आज भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें पार्टी मुख्यालय में सदस्यता दिलाई। सक्सेना ने अपने कई समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण की।

भाजपा में शामिल होने से पहले दीपक सक्सेना ने कहा कि मुझे कमलनाथ को छोड़ने का बहुत दुख है, साथ ही भाजपा ज्वाइन करने की खुशी भी है। अपने 4 बार के विधायकी कार्यकाल में दीपक सक्सेना 2 बार पीएचई मंत्री बनाए गए और कैबिनेट मंत्री बने। इतना ही नहीं अपेक्स बैंक के डायरेक्टर के रूप में दीपक सक्सेना ने 8 देशों की यात्रा भी की।
ALSO READ: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस में क्यों भगदड़, बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ने की क्या है वजह?
यह सभी उपलब्धियां दीपक सक्सेना को कमलनाथ के साथ रहने के कारण मिली। नकुलनाथ के सवाल पर दीपक सक्सेना कोई भी जवाब देने से बचते नजर आए, बोले कि नकुलनाथ के साथ क्या होगा और छिंदवाड़ा को कौन जीतेगा, ये तो वक्त बताएगा।
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अफवाहों पर न दें ध्यान', मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सामने आया ममता के भतीजे का बयान, BJP पर लगाया बड़ा आरोप

इलेक्ट्रिक वाहन नीति से तैयार होंगी 20000 नौकरियां, जानिए क्‍या है दिल्ली सरकार का प्‍लान

Waqf को लेकर BJP ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, प्रदर्शनों के नाम पर भड़का रहीं हिंदू विरोधी हिंसा

जयराम रमेश का दावा, घट रही है क्रय शक्ति

क्यों भारत के हर शहर में सोने की कीमत होती है अलग, जानिए और समझिए

अगला लेख