BJP के बाद कांग्रेस ने जारी किया इलेक्शन कैम्पेन सॉन्ग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 15 अप्रैल 2024 (16:57 IST)
Lok Sabha Elections 2024 Congress Election Campaign Song : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को चुनाव अभियान से जुड़ा एक गीत (कैम्पेन सॉन्ग) जारी किया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश और प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कांग्रेस मुख्यालय में ‘हम साथ हैं तो हाथ ये हालात बदल देगा’ बोल वाला यह गीत जारी किया।
 
रमेश ने प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि ‘कांग्रेस के प्रचार अभियान का पहला चरण था-‘मेरे विकास का दो हिसाब’। इसके बाद हमारा चुनाव अभियान ‘हाथ बदलेगा हालात’ शुरू हुआ। इसके साथ कांग्रेस ने अपना ‘न्याय पत्र’ जारी किया था, जिसमें हमने 5 न्याय की 25 गारंटी दी हैं। हमने अपने प्रचार को जारी रखते हुए एक गीत तैयार किया है, जिसे आज जारी किया जा रहा है।’’
ALSO READ: पीलीभीत में मानव पशु संघर्ष बना चुनावी मुद्दा, 5 वर्ष में बाघों ने 20 से अधिक ग्रामीणों को मार डाला
कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि हमारा चुनाव अभियान ‘न्याय’ के पांच स्तंभ पर टिका है, जिसका कांग्रेस ने वादा किया है। ये न्याय के स्तंभ लोगों से बात कर, उनके सपनों और उम्मीदों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। 
<

हम साथ हैं
तो हाथ ये
हालात बदल देगा pic.twitter.com/IwvGA5Fd3Q

— Congress (@INCIndia) April 15, 2024 >
हम हर उस मुद्दे की बात कर रहे हैं, जिस पर मोदीजी ने लोगों को ठगा है। उनका कहना था कि आज इसी से जुड़ा हमारा चुनाव अभियान गीत रिलीज किया जा रहा है।’’ इनपुट भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

सरकार से क्या चाहते हैं लोग? कर की दरें कम हों या छूट की सीमा बढ़े

Vision IAS पर सिविल सेवा परीक्षा के भ्रामक विज्ञापन के चलते 3 लाख का जुर्माना

हिंदुओं के नाम से लिया था होटलों का लाइसेंस, चला रहे थे मुस्लिम, GSRTC ने की कार्रवाई

भारत प्रत्यर्पित होगा मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

CBI ने देश भर में 350 करोड़ के क्रिप्टो पोंजी घोटाले का किया भंडाफोड़

अगला लेख