Lok Sabha Chunav 2024 Voting Live: 5वें चरण में 57.64 फीसदी वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम 49.15 फीसदी मतदान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 20 मई 2024 (22:10 IST)
Lok Sabha Chunav 2024 Voting : लोकसभा चुनाव 2024 का पांचवें चरण में 20 मई को 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान खत्म हो चुका है। 5वें चरण के मतदान में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाग्य का फैसला होगा। शाम 5 बजे तक 56.68 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। इस आंकड़े में अभी और बदलाव होगा।

 5वें चरण में 57.64 फीसदी वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम 49.15 फीसदी मतदान 

5वें चरण में 5 बजे तक 56.68 प्रतिशत तक मतदान 
 
राज्यवार आंकड़े
  • बिहार                    52.35 %
  • जम्मू एवं कश्मीर:    54.21 %
  • झारखंड                61.90 %
  • लद्दाख                  67.15 %
  • महाराष्ट्र                48.66 %
  • ओडिशा               60.55 %
  • उत्तर प्रदेश           55.80 %
  • पश्चिम बंगाल         73.00 %


यूपी में बाराबंकी में सबसे ज्यादा मतदान : निर्वाचन आयोग के अनुसार, शाम 5 बजे तक अमेठी में 52.68 प्रतिशत, बांदा में 57.38 प्रतिशत, बाराबंकी में 64.86 प्रतिशत, फैजाबाद में 57.36 प्रतिशत, फतेहपुर में 54.56 प्रतिशत, गोंडा में 50.21 प्रतिशत, हमीरपुर में 57.83 प्रतिशत, जालौन में 53.73 प्रतिशत, झांसी में 61.18 प्रतिशत, कैसरगंज में 53.92 प्रतिशत, कौशांबी में 50.65 प्रतिशत, लखनऊ में 49.88 प्रतिशत, मोहनलालगंज में 60.10 प्रतिशत और रायबरेली में 56.26 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शाम पांच बजे तक 50.16 प्रतिशत वोट पड़े।
 
रक्षामंत्री और लखनऊ लोकसभा सीट से प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने विपुल खंड के एक विद्यालय के मतदान केंद्र में अपना वोट दिया और लोगों से मतदान की अपील की। बसपा प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सुबह यहां लखनऊ में मतदान किया। केंद्रीय मंत्री एवं फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार साध्‍वी निरंजन ज्‍योति ने अपने क्षेत्र में मतदान किया।

दोपहर 3 बजे तक 47.52 फीसदी मतदान... 
  • यूपी 47.55%
  • महाराष्ट्र 38.77%
  • बिहार 45.33%
  • पश्चिम बंगाल 62.72%
  • झारखंड 53.90%
  • ओडिशा 48.95%
  • जम्मू कश्मीर : 44.90%
  • लद्दाख 61.26%

दोपहर 1 बजे तक 36.13 फीसदी मतदान... 
  • यूपी 39.55%
  • महाराष्ट्र 27.78%
  • बिहार 34.62%
  • पश्चिम बंगाल 48.41%
  • झारखंड 41.89%
  • ओडिशा 35.31%
  • जम्मू कश्मीर : 34.79%
  • लद्दाख 52.02%
बलात्कार के आरोप में निर्दलीय उम्मीदवार गिरफ्तार : असम की नगांव लोकसभा सीट के एक निर्दलीय उम्मीदवार अबू शमा को एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और फिर उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अबू को एक दिन पहले गिरफ्तार करने के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नगांव सीट पर 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। पीड़िता ने जुरिया पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया कि कुछ महीने पहले जब वह उसकी दुकान पर कुछ दवाएं खरीदने गई थी तो इसी दौरान शमा ने उसके साथ बलात्कार किया था।

<

#WATCH | Maharashtra: Actress Rekha leaves from a polling station in Mumbai after casting her vote for the fifth phase of #LokSabhaElections2024???? pic.twitter.com/yjqlFO33L0

— ANI (@ANI) May 20, 2024 >पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान कई जगह झड़प : पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान हावड़ा जिले के उलुबेरिया और सालकिया में झड़प। उलुबेरिया में भाजपा के स्थानीय नेता के भतीजे पर हमला। सालकिया में सीपीआईएम के दफ्तर में तोड़फोड़ की गई। हुगली लोकसभा सीट के अंतर्गत दासघरा हाई स्कूल के एक मतदान केंद्र पर भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी और पोलिंग एजेंट होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति के बीच तीखी बहस हुई। चटर्जी ने आरोप लगाया कि वह टीएमसी का एजेंट है। हुगली के आरामबाग में टीएमसी नेता पर कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हुए। खानकुल में भी झड़प की खबर।
राजनाथ सिंह की युवाओं से अपील : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने X पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा ‘लोकसभा चुनाव में आज लखनऊ समेत पांचवें चरण की सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। आप लोग जितना अधिक मतदान करेंगे, उतना ही विकसित भारत का संकल्प मज़बूत होगा। फर्स्ट टाइम वोटर्स और युवाओं के साथ-साथ महिलाओं से मेरा यह विशेष आग्रह है कि वोट डालने के लिए वे बढ़-चढ़कर आगे आएं और लोकतंत्र के इस उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लें।

‘हाई प्रोफाइल' : इस चरण में दो ‘हाई प्रोफाइल' सीट रायबरेली और अमेठी में भी मतदान हो रहा है। रायबरेली से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मैदान में हैं।

उत्तर प्रदेश (UP Lok Sabha Election) में इस चरण में 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों मोहनलालगंज (आरक्षित), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन (आरक्षित), झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी (आरक्षित), बाराबंकी (आरक्षित), फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा में मतदान हो रहा है।

वायनाड से राहुल गांधी : केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने वाले राहुल गांधी, नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं, जिसका प्रतिनिधित्व उनकी मां सोनिया गांधी 2004 से कर रही थीं। भाजपा ने उत्तर प्रदेश के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को इस सीट से मैदान में उतारा है।

जम्मू-कश्मीर में मतदान जारी: जम्मू-कश्मीर के नौगाम में मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लंबी लाइन नजर आई। यहां से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला, जेकेपीसी के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन प्रमुख उम्मीदवार हैं।

एक्टर अक्षय कुमार ने डाला वोट: भारत की नागरिकता मिलने के बाद अक्षय कुमार ने पहली बार किया मतदान।

फरहान अख्तर और जोया ने डाला वोट : एक्टर फरहान अख्तर और उनकी बहन जोया अख्तर ने मुंबई के पोलिंग स्टेशन पर पहुंचकर वोट डाला।

सम्बंधित जानकारी

सूर्या, क्या शानदार कैच, टीम इंडिया के T20 World Cup चैंपियन बनने पर क्या बोले राहुल गांधी

T20 World Cup 2024 : विराट कोहली ने लिया संन्यास, भावुक हुए फैन्स

17 साल बाद भारत बना फिर बना T20I का शहंशाह, हार के मुंह से जीत छीनी दक्षिण अफ्रीका से

हमारी टीम टी20 विश्व कप शानदार अंदाज में घर लाई, PM मोदी ने Video संदेश में दी बधाई

NEET UG Exam पेपर लीक मामले में CBI की गुजरात में छापेमारी, झारखंड में पत्रकार गिरफ्तार

अगला लेख
More