बाबरी केस के पक्षकार इकबाल अंसारी बोले- तीसरी बार, फिर मोदी सरकार

संदीप श्रीवास्तव
सोमवार, 20 मई 2024 (19:32 IST)
Ayodhya Lok Sabha seat: अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद यहां लोकसभा चुनाव के लिए पहली बार मतदान हुआ। बाबरी मस्जिद केस के प्रमुख पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 सालों में बेहतर काम किया है। सरकार उसी की होना चाहिए, जिसने अच्छा काम किया है। हमारा यही मानना है कि लोग अच्छे नेताओं को चुनें क्योंकि यह चुनाव इसीलिए होता है। नरेन्द्र मोदी सरकार बेहतर है। भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा कि विपक्ष धराशायी होने वाला है। 
 
राम मंदिर से कोई भी छेड़छाड़ नहीं कर सकता : सरकार बदलने पर राम मंदिर में ताला लग जाएगा, बुलडोजर चल जाएगा जैसी अटकलों पर अंसारी ने कहा कि राम जन्मभूमि मंदिर का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। मंदिर बन चुका है, अब कोई भी पार्टी मंदिर के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकती। यदि ऐसा होता है तो यह अच्छा नहीं होगा। क्योंकि राम जन्मभूमि अयोध्या में है और अयोध्या में ही रहेगी। जो लोग इस तरह से सोच रहे हैं, वह गलत हैं। अब किसी की भी हिम्मत मंदिर से छेड़छाड़ करने की नहीं होंगी। इकबाल अंसारी ने कहा कि केन्द्र में फिर से तीसरी बार मोदी सरकार इसलिए बनेगी क्योंकि देश में विकास हुआ है। 
लल्लू सिंह जीत रहे हैं : मतदान करने के बाद भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार ने कहा कि अच्छा है सभी मतदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां से तो लल्लू सिंह जीत रहे हैं। विपक्ष धराशायी होने वाला है। फैजाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने मतमदान के बाद कहा कि तीसरी बार फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरे देश में मतदाता, रामभक्त, पूज्य साधु-संत मतदान कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि अयोध्या में तो विकास की अभी तो शुरुआत हुई है। बहुत विकास होगा। अयोध्या दुनिया का सबसे सुंदर स्थान बनेगा, यह मोदी जी की सोच है। हम लोग उस दिशा में काम कर रहे हैं। देश की जनता ही जब मोदी जी के पक्ष में हैं तो उसमें विपक्ष क्या करेगा। देश की आजादी के 60 वर्ष बाद अगर किसी ने आम आदमी की चिंता की तो वो प्रधानमंत्री मोदी जी ने की। 
 
बदलाव की लहर : दूसरी ओर, सपा प्रत्याशी अवधेश ने मतदान के बाद कहा कि यही मेरी जन्मभूमि व कर्म भूमि है। यहीं हम पैदा हुए। यहां के लोगों के प्यार, स्नेह के चलते 9 बार विधायक भी बना और 6 बार मंत्री भी बना। उन्होंने कहा कि जिस तरह से रुझान दिखाई पड़ रहा है, उससे लगता है कि जनता ने इस बार परिवर्तन के लिए मन बना लिया है। 4 तारीख को देश में एक नया इतिहास बनेगा। देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उल्लेखनीय है कि फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में मतदान के लिए सुबह से ही लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थीं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Punjab floods : 4 दशक की सबसे भीषण बाढ़ से जूझता पंजाब, 2.56 लाख लोग चपेट में, 29 की मौत, पानी में बहते पशु, छतों पर टेंटों में गुजरती रातें, क्यों जलमग्न है 'रोटी की टोकरी'

मोदी जी 'तेरे नाम' के सलमान की तरह हमेशा रोते रहते हैं, प्रियंका गांधी ने ऐसा क्यों कहा

iPhone 17 की लॉन्च की तारीख का ऐलान, भारत में क्या रहेगी कीमत, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भी किए जाएंगे पेश

Semicon India 2025 में पहली ‘मेड इन इंडिया’ Vikram 32-bit chip चिप लॉन्च़ खूबियां जानेंगे तो गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

पीएम मोदी की बात सुन भावुक हुए बिहार बीजेपी अध्यक्ष, दिलीप जायसवाल के छलके आंसू

अगला लेख