BJP को लगा झटका, सांसद उन्मेष पाटिल शिवसेना (यूबीटी) में शामिल

टिकट काटे जाने के बाद बदली पार्टी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 3 अप्रैल 2024 (15:20 IST)
MP Unmesh Patil: उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद उन्मेष पाटिल (Unmesh Patil) आगामी लोकसभा चुनाव के लिए टिकट काटे जाने के बाद बुधवार को मुंबई में विपक्षी शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (Shiv Sena-UBT) में शामिल हो गए। पाटिल अपने समर्थकों के साथ पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के आवास 'मातोश्री' पर शिवसेना-यूबीटी में शामिल हुए।

ALSO READ: महाराष्ट्र की सांगली सीट पर बढ़ता जा रहा तनाव, कांग्रेस-शिवसेना UBT आमने-सामने
 
यह कहा संजय राउत ने : शिवसेना-यूबीटी के सांसद संजय राउत ने कहा कि पाटिल के पार्टी में शामिल होने से जलगांव और उत्तर महाराष्ट्र में पार्टी की संभावनाओं को मजबूती मिलेगी और उसकी जीत आसान होगी। भाजपा ने जलगांव संसदीय क्षेत्र से पाटिल की जगह स्मिता वाघ को अपना उम्मीदवार बनाया है। पाटिल ने मंगलवार को यहां राउत से मुलाकात की थी जिसके बाद उनके इस राजनीतिक कदम को लेकर अटकलें तेज हो गईं थीं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मारी, कठुआ से कर रहा था सीमा पार

ट्रंप और पुतिन की मीटिंग से पहले जेलेंस्‍की ने PM मोदी को लगाया फोन, जानिए किस मुद्दे पर हुई बात

फतेहपुर में क्यों मचा बवाल, ईदगाह में बने मकबरे का क्या है विवाद, हिन्दू संगठनों ने क्यों लहरा दिया भगवा झंडा

प्रियंका गांधी वाड्रा 'लापता', पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत

Facebook पर प्राइवेसी को लेकर क्यों डरे लोग, आखिर वायरल पोस्ट का क्या है सच

अगला लेख