गडकरी ने नागपुर में किया मतदान, बड़े अंतर से जीत का जताया भरोसा

गडकरी ने चुनावों को लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव बताया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024 (12:40 IST)
Nitin Gadkari voted in Nagpur : केंद्रीय मंत्री और नागपुर लोकसभा (Lok Sabha) सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने आम चुनाव के पहले चरण में मतदान शुरू होने के बाद शुक्रवार को यहां नागपुर (महाराष्ट्र) में अपने मताधिकार का उपयोग किया। तीसरा कार्यकाल हासिल करने की उम्मीद कर रहे गडकरी अपनी पत्नी, 2 बेटों और बहू के साथ महल इलाके के टाउन हॉल में एक मतदान केंद्र पर पहुंचे और मतदान किया।

ALSO READ: लोकसभा चुनाव में मोदी-शाह के साथ योगी व शिवराज की रैली और रोड शो की डिमांड
 
गडकरी ने चुनावों को लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव बताया : मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया कि वे बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे। चुनावों को लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव बताते हुए उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि देश के लोग मतदान के अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे जो कि उनकी जिम्मेदारी भी है।

ALSO READ: मध्यप्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर मतदान, कमलनाथ ने डाला वोट
 
जल्द से जल्द मतदान करने की अपील : उन्होंने गर्मी बढ़ने के मद्देनजर नागपुर के निवासियों से जल्द से जल्द मतदान करने की अपील की। गडकरी ने कहा कि पिछली बार 54 प्रतिशत मतदान हुआ था और उन्हें इस बार 75 प्रतिशत तक मतदान होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मैं निश्चित तौर पर बड़े अंतर से चुनाव जीतूंगा।

ALSO READ: लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 को, मोदी के कई मंत्रियों की साख दांव पर
 
गडकरी और कांग्रेस प्रत्याशी विकास ठाकरे के बीच सीधा मुकाबला : नागपुर में गडकरी और कांग्रेस प्रत्याशी विकास ठाकरे के बीच सीधा मुकाबला है। नागपुर में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय है। इस हाई-प्रोफाइल सीट पर 22, 18, 259 मतदाता हैं जिनमें से 11, 10, 840 पुरुष, 11, 07, 197 महिलाएं और 222 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। (भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश में इस साल कैसा रहेगा मानसून, क्या रहेगा अल नीनो का खतरा, IMD ने बताया किन राज्यों में होगी भरपूर बारिश

बाबा रामदेव के खिलाफ दिग्विजय सिंह ने खोला मोर्चा, शरबत जिहाद वाले बयाान पर FIR दर्ज करने की मांग

National Herald Case : सोनिया, राहुल और पित्रोदा पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप, नेशनल हेराल्ड मामले में ED की पहली चार्जशीट, कांग्रेस बोली- धमका रहे हैं मोदी और शाह

DU में गर्मी से बचने का देशी तरीका, प्रिसिंपल ने क्लास की दीवारों पर लीपा गोबर, छात्रसंघ अध्यक्ष बोले- अपने ऑफिस का AC हटवा लेंगी मैडम

2 दिन की तेजी से निवेशक हुए मालामाल, 18.42 लाख करोड़ रुपए बढ़ी संपत्ति, किन कंपनियों के शेयरों में रही गिरावट

अगला लेख