पीएम मोदी बोले, जिनका रंग भगवान कृष्ण जैसा, कांग्रेस उन्हें अफ्रीकन मानती है

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 10 मई 2024 (12:36 IST)
PM Modi in Nandurbar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्‍ट्र के नंदूरबार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सैम पित्रोदा के बहाने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिनका रंग भगवान कृष्ण जैसा, कांग्रेस उन्हें अफ्रीकन मानती है। ALSO READ: वो बयान जो बने कांग्रेस के लिए सेल्फ गोल, अय्यर से लेकर सैम पित्रोदा के बयानों से हुआ नुकसान
 
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा, NDA ने आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाया। लेकिन कांग्रेस वालों ने एक आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए रात-दिन एक किया था। कांग्रेस के शहजादे के गुरु ने भारत के लोगों पर रंगभेदी टिप्पणी की है, रंग के आधार पर भेद का आरोप लगाया है। जिनका रंग भगवान कृष्ण जैसा होता है उन्हें कांग्रेस अफ्रीकन मानती है, इसलिए द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बने यह उन्हें मंजूर नहीं था।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा कितना खतरनाक है, शहजादे के गुरु ने इसका भी खुलासा किया है। उन्होंने अमेरिका से कहा है कि राम मंदिर का निर्माण और रामनवमी का उत्सव भारत के विचार के खिलाफ है।
 
 
कांग्रेस ने खोली झूठ की फैक्ट्री : उन्होंने कहा कि कांग्रेस जानती है कि वो विकास में मोदी का मुकाबला नहीं कर सकती। इसलिए, वो इस चुनाव में झूठ की फैक्ट्री खोलकर बैठ गए हैं, झूठ फैलाकर वोट लेना चाहते हैं। कभी आरक्षण को लेकर झूठ, कभी संविधान को लेकर झूठ। ALSO READ: मणिशंकर अय्यर का पाकिस्तान प्रेम, लोकसभा चुनाव में बढ़ी कांग्रेस की मुश्किल
 
सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ भाजपा की जंग : पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी भाई-बहनों की कभी परवाह नहीं की। आदिवासी इलाकों में सिकल सेल एनीमिया एक बड़ा खतरा रहा है, लेकिन कांग्रेस ने इस बीमारी की तरफ उतना ध्यान ही नहीं दिया। भाजपा ने सिकल सेल एनीमिया को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान चलाया।
 
आदिवासियों के लिए क्या किया : उन्होंने कहा कि वंचितों, आदिवासियों की सेवा मेरे लिए परिवार के सदस्य की सेवा जैसी है। मैं कांग्रेस के शाही परिवार की तरह बड़े घराने से नहीं निकला हूं। मैं तो गरीबी में ही बड़ा हुआ हूं, मुझे पता है कि यहां आपने कितनी तकलीफ उठाई है। आपके जीवन में भी मुश्किलों का पहाड़ था। कितने ही आदिवासी परिवारों के पास पक्का घर नहीं था। आजादी के 60 साल बाद भी गांवों में बिजली नहीं पहुंची थी।
 
उन्होंने कहा कि NDA सरकार ने महाराष्ट्र के 20 हजार से अधिक गांवों में हर घर जल पहुंचाया है। इसमें नंदुरबार के 111 गांव भी शामिल है। अभी तो ये ट्रेलर है, अभी तो मोदी को बहुत कुछ करना है और आपके लिए करना है।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

अगला लेख