कांग्रेस पाकिस्तानी परमाणु बम के नाम पर देशवासियों के बीच डर फैला रही : प्रधानमंत्री मोदी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 11 मई 2024 (23:31 IST)
Prime Minister Narendra Modi accused Congress : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस की आलोचना की और पार्टी पर आरोप लगाया कि वह पड़ोसी देश पाकिस्तान के पास भी परमाणु बम होने की बार-बार बात कह लोगों के बीच झूठ फैला रही है। ओडिशा के कंधमाल में एक चुनाव रैली को संबोधित करे हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने बार-बार यह कहकर लोगों के बीच डर पैदा किया है कि संभल के चलो, पाकिस्तान के पास एटम बम है।
ALSO READ: नरेंद्र मोदी के लिए वोट मांगने पर उद्धव ठाकरे ने मांगी माफी
प्रधानमंत्री ने कहा, ये मरे पड़े लोग, देश के मान को भी मार रहे हैं। मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस ने पाकिस्तानी बम के बारे में यह उल्लेख कर निरंतर डर फैलाया है कि पड़ोसी देश अपने परमाणु आयुध को संभाल पाने में सक्षम नहीं है।
 
लेकिन कोई भी बम नहीं खरीद रहा : मोदी ने कहा, वे (पाकिस्तान) अब बम बेचने की कोशिश कर रहे हैं और एक खरीदार ढूंढ रहे हैं, लेकिन कोई भी व्यक्ति बम नहीं खरीद रहा, क्योंकि लोग जानते हैं कि उसकी कोई गुणवत्ता नहीं है। अटल बिहारी वाजपेयी नीत केंद्र की पूर्ववर्ती राजग सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज ही के दिन 26 साल पहले पोकरण परीक्षण (1998 में) किया गया था और इसने वैश्विक मंच भारत की स्थिति मजबूत की।
ALSO READ: मणिशंकर अय्यर का पाकिस्तान प्रेम, लोकसभा चुनाव में बढ़ी कांग्रेस की मुश्किल
कांग्रेस के शासन में भारत में अक्सर आतंकी हमले हुए : मोदी ने कहा, कांग्रेस के कमजोर रुख के कारण, जम्मू-कश्मीर ने छह दशकों तक आतंकवाद को सहा। कांग्रेस के शासन में भारत में अक्सर आतंकी हमले हुए, तत्कालीन सरकारों ने निर्णायक कार्रवाई के बजाय वार्ता का विकल्प चुना था। यहां तक कि 26 नवंबर 2008 के मुंबई हमलों के बाद कांग्रेस सरकार ने अपने वोट बैंक प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने में संकोच किया।
 
भारत को पाकिस्तान का सम्मान करना चाहिए : मोदी ने पोकरण परीक्षण का संदर्भ देते हुए उल्लेख किया कि वाजपेयी सरकार ने विश्व को प्रदर्शित किया कि कैसे भारत अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है। प्रधानमंत्री, पाकिस्तान के बारे में कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर के एक साक्षात्कार का संदर्भ दे रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में अय्यर यह कहते नजर आ रहे हैं कि भारत को पाकिस्तान का सम्मान करना चाहिए क्योंकि वह एक संप्रभु राष्ट्र है और उसके साथ संवाद करना चाहिए क्योंकि उसके पास भी परमाणु बम है।
ALSO READ: लोकसभा चुनाव में MP में मोदी के गारंटी के साथ विधायकों का दलबदल और नोटा का मुद्दा रहा छाया
सनकी व्यक्ति वहां सत्ता में आ जाता है : उन्हें वीडियो में यह संकेत देते सुना जा सकता है कि अगर कोई 'सनकी व्यक्ति' वहां सत्ता में आ जाता है और परमाणु बम का इस्तेमाल करता है तो यह अच्छा नहीं होगा और इसका असर यहां भी होगा। वहीं अय्यर ने शुक्रवार को कहा था कि वीडियो पुराना है और इस समय इसे इसलिए ढूंढकर निकाला गया है क्योंकि भाजपा का चुनाव अभियान लड़खड़ा रहा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की खास रणनीति, क्या अंदरूनी कलह से जूझ रही है पार्टी

रियासी आतंकी हमले की जांच में NIA का बड़ा एक्शन, राजौरी में ताबड़तोड़ छापेमारी

Kuno National Park : 3 चीतों की सेप्टिसीमिया से हुई थी मौत, अब बचाव के लिए उठाया गया यह कदम

क्या है समष्‍टि गुब्बी का संस्कृत से कनेक्शन, पीएम मोदी ने क्यों सराहा?

कौन हैं जनरल उपेंद्र द्विवेदी, जिन्होंने संभाली आर्मी चीफ की कमान?

अगला लेख
More