रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, केएल शर्मा अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 3 मई 2024 (08:08 IST)
rahul gandhi to contest from raibareli : कांग्रेस ने शुक्रवार को राहुल गांधी को रायबरेली और किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया है। राहुल आज सुबह 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे। उनके नामांकन में मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी भी मौजूद रहेंगे। ALSO READ: BJP की एक और लिस्ट, रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह उम्मीदवार
 
पार्टी ने आज सुबह सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश के रायबरेली से और किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया गया है।
 
 
इस बीच अमेठी में प्रशासन ने शुक्रवार को कांग्रेस के रोड शो को अनुमति दे दी। प्रशासन ने 151 वाहनों को मंजूरी दे दी। ALSO READ: मेरे पिता को विरासत में धन-दौलत नहीं, शहादत मिली, राजीव गांधी को याद कर भावुक हुईं प्रियंका
 
अमेठी सीट का प्रतिनिधित्व 2004 से राहुल गांधी ने किया और वह लगातार तीन बार इस निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य चुने गए। वह 2019 में भाजपा की स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे। राहुल गांधी वर्तमान में केरल के वायनाड निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां से उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव जीता था। इस बार भी राहुल वायनाड से चुनाव मैदान में हैं।
 
वर्ष 2004 से 2024 तक रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सोनिया गांधी ने किया। उससे पहले सोनिया गांधी ने राजनीति में प्रवेश करने के बाद अमेठी लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था और 1999 में पहली बार चुनाव लड़ा था।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या : रामपथ निर्माण में लापरवाही पर एक्शन, PWD के 3 इंजीनियर सस्पेंड

चीन को क्‍यों याद आए भारत के पंचशील सिद्धांत? राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कही यह बड़ी बात

क्या अमेरिकी चुनाव में ट्रंप मारेंगे बाजी? जानिए क्या कहता है सर्वेक्षण

हवाई अड्‍डा हादसे की आंखों देखी, मच गई थी अफरा तफरी, लोग चिल्लाते नजर आए

जो बाइडेन या डोनाल्‍ड ट्रंप, किसके जीतने पर होगा भारत को फायदा?

अगला लेख
More