शशि थरूर पर आई मुसीबत, साइबर पुलिस ने दर्ज किया मामला, जानिए क्या लगा है आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 21 अप्रैल 2024 (20:58 IST)
Shashi Tharoor booked for false campaign against Rajeev Chandrasekhar : लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) का आगाज हो चुका है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार शशि थरूर (Shashi Tharoor) पर केंद्रीय मंत्री एवं प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर के खिलाफ दुष्प्रचार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
ALSO READ: मोदी-शाह सरकार सत्ता में आई तो लोकतंत्र समाप्त हो जाएगा : मल्लिकार्जुन खरगे
यह मामला यहां साइबर पुलिस ने 15 अप्रैल को दर्ज किया था, लेकिन इसका विवरण आज उपलब्ध हो पाया।
 
पुलिस अधिकारियों के अनुसार थरूर के खिलाफ मामला भाजपा के नेता जेआर पद्मकुमार की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था, जिन्होंने कांग्रेस नेता पर एक टेलीविजन कार्यक्रम के दौरान चंद्रशेखर के खिलाफ दुष्प्रचार का आरोप लगाया था।
 
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान थरूर ने आगामी लोकसभा चुनाव में तटीय क्षेत्रों के मतदाताओं को प्रभावित करने के संबंध में चंद्रशेखर के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया था।
ALSO READ: त्रिशूर पूरम विवाद : CM पिनराई ने दिया जांच का आश्वासन, विवादों से उत्सव की चमक हुई फीकी
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 171-जी और 500 तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 65 के तहत दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि मामले में जांच चल रही है।
 
आईपीसी की धारा 177जी चुनाव के संबंध में गलतबयानी से जुड़ी है, जबकि धारा 500 मानहानि से संबंधित है।
ALSO READ: CM केजरीवाल के इंसुलिन मामले पर सियासत तेज, अब अखिलेश यादव की यह मांग
तिरुवनंतपुरम लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे थरूर ने मामले के दर्ज होने पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इनपुट भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

मेरठ : 2 साल के अफेयर का खौफनाक अंत, 25 साल के भतीजे के प्रेम में छली गई 40 साल की चाची, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे

MG Windsor Electric : 1 साल तक फ्री चार्जिंग, 331 Km रेंज, सस्ती कार से मार्केट में आ जाएगी सुनामी

अखिलेश यादव ने लगाया BJP और सरकारी अधिकारियों पर अयोध्या में भूमि घोटाले का आरोप

अगला लेख