श्रीकांत शिंदे क्यों नहीं बनना चाहते मोदी कैबिनेट में मंत्री, जानिए वजह

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 9 जून 2024 (09:47 IST)
Modi government 3.0 : कल्याण से शिवसेना सांसद और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र श्रीकांत शिंदे ने शनिवार को कहा कि वह केंद्र में मंत्री बनने के इच्छुक नहीं हैं। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में सात सीटों पर जीत दर्ज की है। ALSO READ: मोदी ने राजघाट पर बापू को किया नमन, वॉर मेमोरियल पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
 
श्रीकांत कल्याण लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीते हैं। उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ-साथ महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन का भी हिस्सा है जिसमें भाजपा भी शामिल है।
 
कुछ पार्टी नेताओं द्वारा उन्हें मंत्री बनाए जाने की मांग के बीच श्रीकांत शिंदे ने संवाददाताओं से कहा कि कई अन्य सांसदों ने वर्षों तक पार्टी के लिए काम किया है और उन्हें अवसर दिया जाना चाहिए। ALSO READ: PM Modi Oath Ceremony : नरेंद्र मोदी आज लेंगे PM पद की शपथ, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे को भी आमंत्रण
 
उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री मुझसे पूछेंगे कि क्या मैं मंत्री बनना चाहता हूं तो मैं मना कर दूंगा। मेरी रुचि पार्टी का काम करने और उसे मजबूत बनाने में ज्यादा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

अगला लेख