गांधीनगर लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम

Webdunia
मंगलवार, 21 मई 2019 (22:15 IST)

Gujarat (26/26)

Party Lead/Won Change
BJP 26 --
Congress 0 --
Others 0 --
प्रमुख प्रतिद्वंद्वी : अमित शाह (भाजपा), डॉ. सीजे चावड़ा (कांग्रेस)
गांधीनगर की इस हाईप्रोफाइल सीट पर इस बार भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं, इससे पहले अब तक वरिष्‍ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी यहां से लड़ते और जीतते आए हैं, लेकिन इस बार मुकाबला रोचक हो सकता है। लोकसभा चुनाव 2014 में लालकृष्‍ण आडवाणी ने कांग्रेस के ईश्वरभाई पटेल को पराजित कर जीत हासिल की थी।
Constituency Bhartiya Janata Party Congress Others Status
Ahmedabad East H.S. Patel Geetaben Patel - BJP wins
Ahmedabad West Dr. Kirit Bhai Solanki Raju Parmar - BJP wins
Amreli Naran Bhai Kchhadia Paresh Dhanani - BJP wins
Anand Miteshbhai Patel (Bakabhai) Bharatsinh M. Solanki - BJP wins
Banaskantha Parbat Bhai Patel Parthibhai Bhatol - BJP wins
Bardoli Parbhu Bhai Vasava Tushar Chaudhary - BJP wins
Bharuch Mansukh Bhai Vasava Sherkhan Abdul Shakur Pathan - BJP wins
Bhavnagar Dr. Mrs. Bharati Ben Shiyal Manhar Patel - BJP wins
Chhota Udaipur Mrs. Geetaben Rathva Ranjit Mohansinh Rathwa - BJP Wins
Dahod Jashvant Sinh Bhabhor Babubhai Kataria - BJP Wins
Gandhinagar Amit Shah Dr C.J. Chavda - Amit Shah ( BJP) wins
Jamnagar Mrs. Punamben Madam Murubhai Kandoriya - BJP wins
Junagadh Rajeshbhai Chudasma Punjabhai Vansh - BJP wins
Kachchh(SC) Vinod Bhai Chavda Naresh N. Maheshwari - BJP wins
Kheda Devusinh Chauhan Bimal Shah - BJP Wins
Mehsana Mrs. Sharda Ben Patel A J Patel - BJP Wins
Navsari C.R. Patil Dharmesh Bhimbhai Patel - BJP Wins
Panchmahal Ratan Singh VK Khant - BJP Wins
Patan Bharatsinh Dabhi Thakor Punjbhai Vansh - BJP wins
Porbandar Ramesh Dhaduk Lalit Vasoya - BJP wins
Rajkot Mohan Bhai Kundariya Lalit Kagathapa - BJP wins
Sabarkantha Dipsinh Radhod Rajendra Thakor - BJP wins
Surat Darshana Jardosh Ashok Adhevada - BJP Wins
Surendranagar Dr. Mahendra Bhai Munjpara Somabhai Patel - BJP Wins
Vadodara Mrs. Ranjan Ben Bhatt Prashant Patel - BJP wins
Valsad(ST) Dr. K.C. Patel Jitu Chaudhary - BJP wins
परिचय : गांधीनगर को चंडीगढ़ के बाद भारत का दूसरा नियोजित शहर माना जाता है। साबरमती नदी के तट पर स्थित गुजरात की राजधानी गांधीनगर का नाम गांधीजी के नाम पर रखा गया है। इस शहर को हरित नगर या ग्रीन सिटी भी कहा जाता है। 1996 में इस सीट से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी सांसद रह चुके हैं। 1989 में वरिष्ठ नेता शंकरसिंह वाघेला ने भी इस सीट से संसद में प्रतिनिधित्व किया।   
 
जनसंख्‍या : लोकसभा चुनाव 2014 के मुता‍बिक, गांधीनगर की कुल आबादी 19 लाख 33 हजार 986 है।
 
अर्थव्यवस्था : गांधीनगर एशिया का सबसे बड़ा होलसेल कपड़ा मार्केट है। इसे गुजरात और पश्चिमी भारत का वाणिज्यिक हृदय कहा जाता है। 30 क्षेत्रों में बंटे इस शहर के हर क्षेत्र में खरीदारी केंद्र की व्यवस्था है।
 
भौगोलिक स्थिति : गांधीनगर अहमदाबाद शहर से 35 किलोमीटर पूर्वोत्तर में साबरमती नदी के दाएं तट पर स्थित है। यह 649 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : गांधीनगर लोकसभा सीट गुजरात की सबसे अहम और वीआईपी सीटों में से एक है। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी यहां सांसद हैं। आडवाणी ने लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस के ईश्वरभाई पटेल को पराजित किया था। आडवाणी लोकसभा चुनाव 1998 से लगातार इस सीट पर अपनी जीत बरकरार रखे हुए हैं।
 
गुजरात के बारे में : गुजरात की 26 सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है। वर्तमान में यहां भाजपा की सरकार है। पिछले चुनाव में भाजपा सभी लोकसभा सीटें जीतने में सफल रही थी, जबकि कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई। बसपा ने भी यहां से उम्मीदवार उतारे हैं, लेकिन यह कवायद महज उपस्थिति दर्ज कराने के लिए है। यहां भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस के भारत सिंह सोलंकी जैसे नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। चूंकि नरेंद्र मोदी भी गुजरात से ही आते हैं, अत: यहां उनके लिए एक बार फिर 2014 जैसा प्रदर्शन दोहराने का दबाव रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

Lok Sabha Election : गुजरात में BJP की पूनम माडम सबसे अमीर उम्मीवार, BSP की रेखा सबसे गरीब

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

अगला लेख