Hanuman Chalisa

‘ब्रेकअप’ के बाद सामान्य होने में लगते हैं 3 माह

Webdunia
लंदन में वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि प्रेम संबंध टूटने के बाद उससे उबरने में करीब तीन महीने का समय लगता है।

‘जर्नल आफ पॉजीटिव साइकोलॉजी’ के एक अध्ययन में पाया गया कि ‘ब्रेकअप’ होने के 11 हफ्तों बाद 71 प्रतिभागी अपने रिश्ते के बारे में सकारात्मक तरीके से बताने की स्थिति में आए।
 
वे ‘मैंने अपने बारे में बहुत कुछ सीखा’ ‘मैं एक व्यक्ति के रूप में बेहतर हुआ हूं’ और ‘मैं अब ज्यादा लक्ष्योन्मुखी हूं’ जैसी सकारात्मक बातों पर सहमत हुए।
 
‘एलीट डेली’ ने खबर दी कि इस अध्ययन के तहत 18 से 25 वर्ष आयुवर्ग के बीच के विश्वविद्यालय के उन 1404 छात्रों पर आनलाइन सर्वेक्षण किया गया जिनका बीते 12 महीनों में कोई महत्वपूर्ण रिश्ता टूटा हो।
 
इससे पहले एक अध्ययन में बताया गया था कि जब अप्रत्याशित तौर पर किसी को अस्वीकार किया जाता है तो उसके दिल की धड़कनें धीमी पड़ जाती हैं। 
 
भाषा
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

रात में ये 3 चीजें खाने से बढ़ सकता है वजन

डॉक्टर बोले: रोज 10 मिनट चलने से कम हो सकती हैं ये बीमारियां

Sattu Recipes: गर्मी में सेहत को लाभ देगी सत्तू की 5 बेहतरीन रेसिपीज

Fengshui Tips: फेंगशुई: इन 3 बदलावों से घर में आएगा पैसा ही पैसा

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

सभी देखें

नवीनतम

Tatya Tope: पुण्यतिथि विशेष: 1857 के महान नायक तात्या टोपे के 5 उल्लेखनीय कार्य

Akshaya Tritiya Festival 2026: 'जल और अन्न' दान के महापुण्य का दिन अक्षय तृतीया, भीषण गर्मी में ये 5 वस्तुएं दान करने से घर आएगी बरकत

गुरु अंगद देव जयंती, जानें सिख धर्मगुरु के बारे में 10 अनजानी बातें

भारत का न्यूक्लियर गेमचेंजर: कल्पक्कम रिएक्टर से बदले वैश्विक ताकत के समीकरण

पद्य कथा: छोटे प्राणी बड़े काम के