Hanuman Chalisa

प्रेम हथेली पर रखे पारे की तरह होता है : जानिए प्यार को लेकर क्या कहते हैं विद्वान

Webdunia
वेलेंटाइन डे प्यार का उत्सव है। प्यार के कद्रदानों के लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन प्यार का इजहार और प्रस्ताव देने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है। आइए जानें विद्वानों की नजर में क्या है प्रेम की परिभाषा।
 
यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत हैं 25 विद्वानों के विचार... 
 
प्रेम मानवता का दूसरा नाम है।
-गौतम बुद्ध 
 
प्रेम करना ही जीवन की खुशी है।
-जॉर्ज सेंड
 
प्रसन्नता ही केवल सद्गुण है, तर्क ही केवल दी है, न्याय ही केवल पूजनीय है, मानवता ही केवल धर्म है और प्रेम ही केवल पुजारी है।
-आरजी इंगरसोल 
 
प्रेम से मृत्यु अधिक बलवान है, मृत्यु जीवन से अधिक बलवान है। यह जानते हुए भी मनुष्य-मनुष्य के बीच कितनी संकुचित सीमा खिंची है।
-खलील जिब्रान 
 
प्रेम जीवन में ताजगी लाता है।
-हेलन केलर 
 
प्रेम कभी दावा नहीं करता, वह तो हमेशा देता है। प्रेम हमेशा कष्ट सहता है। न कभी झुंझलाता है, न बदला लेता है।
महात्मा गांधी 
 
प्रेम बलिदान सिखाता है, हिसाब नहीं सिखाता। प्रेम मस्तिष्क को नहीं, हृदय को छूता है।
-अज्ञात 
 
सभी प्रेम परिवर्तित होते हैं और उनमें बदलाव आता है। आप हर समय प्रेम में रह सकते हैं। 
-जूली एन्ट्रुज 
 
अकेले पैदा हुए, अकेले जिए, अकेले ही मर जाएंगे। हम अकेले नहीं, ऐसा भ्रमजाल सिर्फ प्रेम और दोस्ती के माध्यम से रचा जाता है।
-ऑरसन वेलैस 
 
प्रेम एक पिंजरा है, जहां सिर्फ प्रकाश ही प्रकाश दिखाई देता है, परछाई नहीं। 
-पाउलो कोएलो 
 
प्रेम एक दान है, भिक्षा नहीं। प्रेम मांग नहीं, भेंट है। प्रेम भिखारी नहीं, सम्राट है। जो मांगता है उसे जो बांटता है उसे प्रेम मिलता है।
-ओशो 
 
दीवानेपन की हद तक प्रेम करना पागलपन होता है और प्रेम को व्यक्त करने के लिए इसे लौकिक माध्यम माना जाता है।
-एफ. सेगन 
 
'कबीरा यह घर प्रेम का, खाला का घर नाहीं, सीस उतारे हाथ धर, सो पसे घर माहीं...।'
- कबीर 
 
सच्चा प्रेम जगह और समय देखकर नहीं होता, यह तो आकस्मिक रूप से स्पंदनशील पल में होता है।
-सराह डेसेन 
 
प्रेम का रास्ता किसी चीज के गुम होने की अनुभूति कराता है। 
-जीके चेस्टरसन 
 
बल और शक्ति की आज्ञा टालना आसान है, मगर प्यार की आज्ञा टालना आसान नहीं।
-सुदर्शन 
 
भावनाओं का प्रेम सागर चारों तरफ व्यय से भरा हुआ है।
-थॉमस रॉबर्ट डेवर 
 
मानव अस्तित्व की समस्या का संतोषजनक और समझदारीभरा जवाब सिर्फ प्रेम है।
-एरिक फ्रॉम 
 
प्रेम हथेली पर रखे पारे की तरह होता है, मुट्ठी खोलने पर रहता है और भींचने पर निकल जाता है।
-डोरोथी पार्कर 
 
दो व्यक्तियों की मुलाकात, दो रासायनिक पदार्थों की तरह होती है, कोई भी प्रतिक्रिया दोनों को परिवर्तित करती है।
-कार्ल युंग
 
पुरुष का प्यार उसके जीवन की एक भिन्न वस्तु है, परंतु नारी के लिए प्यार उसका सारा जीवन है।
-बायरन 
 
कोई भीतरी कारण ही पदार्थों को परस्पर मिलाता है, बाहरी गुणों पर प्रीति आश्रित नहीं होती।
-भवभूति उ. 
 
प्रेम संवेदना से ज्यादा कुछ नहीं है, लेकिन प्रेम प्रतिबद्धता से अधिक है।
-सिनक्लेर बी फर्ग्यसुन 
 
सुनना, बोलना, प्रार्थना, देना, बांटना, विश्वास, माफी, वादा, आनंद, जवाब- ये प्रेम के 10 माध्यम हैं।
-विल स्मिथ 
 
जहां प्रेम का फल दु:ख होता हुआ दिखाई दे वहां समझो कि आसक्ति है।
-हरिभाऊ उपाध्याय
कौन हैं प्यार के देवता, वेलेंटाइन डे से पहले मना लीजिए
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख