Hanuman Chalisa

लव मंत्र- रिश्तों में लाएं नयापन

Webdunia
आप वैवाहिक रिश्ते में बंधे हों या फिर प्यार के रिश्ते में, नयापन हमेशा जरूरी है। अक्सर ऐसे रिश्तों में देखने में आता है, कि शुरूआती कुछ सालों में प्यार, केयर और रोमांच अधि‍क होता है। लेकिन जैसे-जैसे आप एक दूसरे के करीब आते हैं, और पूरी तरह जान लेते हैं, तो ये सारी चीजें होते हुए भी दिखाई नहीं देती। कई बार जिंदगी में आप इतने व्यस्त हो जाते हैं, कि ये बातें दिमाग में भी नहीं आती, और जिंदगी कुछ बोरिंग होने लगती है।


 

 

इसके लिए जरूरी है कि आप अपने रिश्तों में नयापन लाएं, जिससे प्रेम की ताज़गी हमेशा बनी रहे। क्योंकि यही ताज़गी जीवन में स्फूर्ति का संचार करती है। इसीलिए हम आपको बता रहे हैं, कुछ ऐसे खास तरीके, जो आपके रिश्तों में नया रंग भरने में हमेशा मदद करेंगे और आप रिश्तों से बार भी नहीं होंगे- 
 
प्यार का एहसास - अपने साथी को अपने प्यार का एहसास कराते रहि‍ए। भले ही ये आपसी अंडरस्टैंडिंग हो, लेकिन कुछ भावों को जताते रहना हमेशा जरूरी होता है। इसके लिए जरूरी नहीं कि कुछ बड़ा ही किया जाए। आपका कोई प्यार भरा शब्द, सर पर हाथ रखने का स्पर्श या फिर बगीचे का छोटा सा फूल ही क्यों न हो। ये छोटी- छोटी चीजें ही आपके साथी को प्यार का एहसास दिलाने में बेहद अहम भूमिका निभाती हैं। 
 
सैर स्नेह की - रोजमर्रा के व्यस्त जीवन से अपने निजी पलों के लिए कुछ वक्त निकालें और अपने साथी के साथ किसी गार्डन, झील के किनारे या किसी शांत स्थान पर सैर पर जाएं। यहां आपको दुनियादारी के अलावा एक दूसरे के लिए वक्त मिलेगा और कुछ अंतरमन की बातें भी निकलेंगी। ये बातें व्यस्तता की दूरियों के बीच एक दूसरे के करीब होने का एहसास कराएंगी, जिससे आप हल्का महसूस करेंगे और खुश भी रहेंगे। 

वादा निभाएं - अगर आपने एक दूसरे से कोई वादा किया है, तो उसे निभाएं। और अगर कोई वादा नहीं किया है, तो जरूर करें। जी हां, एक दूसरे से छोटे छोटे वादे करें, जो आपके बीच प्यार के आकर्षण और एहसास को बनाए रखे। जैसे- आपके साथी की कोई नापसंद बात न दोहराने का वादा, समय पर घर आने का वादा, हर काम एक दूसरे को बताए बगैर न करने का वादा या फिर एक दूसरे की महत्ता को बनाए रखने का वादा। जब भी आप इन वादों से जुड़ा कोई काम करेंगे तो एक दूसरे को याद करेंगे। 

वह आपके लिए खास है - अपने साथी को यह महसूस कराएं कि वह बेहद खास है, और उसकी खुशी आपके लिए मायने रखती है। इसके लिए आप अपने साथी की पसंदीदा डिश बना सकते है, या फिर उसे जैसा पसंद हो वैसे घर सजाएं या फिर उसे जो एनिमल पसंद हो उसे घर ले आएं या उसकी तस्वीर उसे लाकर दें। आप उसे अचानक कोई सरप्राइज़ भी दे सकते हैं। 
 
लिखकर जताएं - अगर आपका साथी लिखने या पढ़ने का शौक रखता है, तो आप उसके लिए कुछ लिख सकते हैं।दिल से लिखी गई आपकी कोई भी बात, उसके दिल को छुए बगैर नहीं रह पाएगी। इसके अलावा आप अपनी आवाज में रिकॉर्ड कर कोई अच्छा सा मैसेज, कविता या शायरी भी उसे भेज सकते हैं। रिकॉर्डिंग सुनते वक्त आपके साथी के चेहरे पर एक लंबी सी मुस्कुराहट जरूर होगी। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

रात में ये 3 चीजें खाने से बढ़ सकता है वजन

डॉक्टर बोले: रोज 10 मिनट चलने से कम हो सकती हैं ये बीमारियां

Sattu Recipes: गर्मी में सेहत को लाभ देगी सत्तू की 5 बेहतरीन रेसिपीज

Fengshui Tips: फेंगशुई: इन 3 बदलावों से घर में आएगा पैसा ही पैसा

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

सभी देखें

नवीनतम

भारत का न्यूक्लियर गेमचेंजर: कल्पक्कम रिएक्टर से बदले वैश्विक ताकत के समीकरण

पद्य कथा: छोटे प्राणी बड़े काम के

Akshaya Tritiya गोल्ड रेट अलर्ट: सोने की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, क्या इस अक्षय तृतीया गोल्ड खरीदना है फायदे का सौदा?

गुरु अंगद देव जयंती, जानें सिख धर्मगुरु के बारे में 10 अनजानी बातें

Akshaya Tritiya 2026: सतयुग की शुरुआत से डिजिटल युग तक: क्यों आज भी अक्षय तृतीया है 'अबूझ मुहूर्त'?