Hanuman Chalisa

Love Marriage: आखिर क्यों लव मैरिज होती है युवाओं की पसंद, जानिए लव मैरिज के क्या हैं फायदे

अगर चाहते हैं सुखी वैवाहिक जीवन तो समझिए शादी के सम्बन्ध में ये ज़रूरी बातें

WD Feature Desk
गुरुवार, 30 जनवरी 2025 (08:32 IST)
Benefits Of Love Marriage: शादी एक अनमोल बंधन है। चाहे लव मैरिज हो या अरेंज मैरिज, दोनों ही शादी के अलग अलग तरीके होते हैं और दोनों के अपने-अपने फायदे और नुकसान भी देखने को मिलते हैं। आज हम आपको लव मैरिज के कुछ ऐसे फायदों के बारे में बताएंगे, जिससे आप समझ पाएंगे कि आखिर क्यों आज भी युवाओं को प्रेम विवाह पसंद आते हैं ।ALSO READ: अरेंज मैरिज हो या प्रेम विवाह, हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए अपनाएं ये फ़ॉर्मूले

लव मैरिज के फायदे
लव मैरिज में दोनों पार्टनर एक दूसरे के साथ लंबा समय बिताते हैं और एक दूसरे को अच्छी तरह पहचानने लगते हैं। लंबे समय तक साथ रहने की वजह से दोनों एक दूसरे की पसंद ना पसंद, अच्छी आदतें, बुरी आदतें और पूरे तरीके से एक दूसरे के व्यवहार को पहचान जाते हैं। जिससे दोनों के बीच में अंडरस्टैंडिंग बढ़ने लगती है और आसानी से तालमेल बैठ जाता है।

एक दूसरे को अच्छे से समझना
लव मैरिज में समझदारी होने की वजह से दोनों पार्टनर की लड़ाई लंबे समय तक नहीं चलती है। लव मैरिज में दोनों पार्टनर एक दूसरे की कमजोरी को समझते हैं और समय आने पर एक दूसरे का सहारा बन जाते हैं। ऐसे में दोनों का रिश्ता लंबे समय तक चलता है और मजबूत बनता है।

लव मैरिज में प्यार और रोमांस
यही नहीं, लव मैरिज में दोनों पार्टनर आत्मविश्वास से भरे हुए होते हैं और जीवन में आने वाली सभी चुनौतियों का मिलकर सामना करने के लिए सक्षम रहते हैं। लव मैरिज में प्यार और रोमांस पहले से ही होता है, जिससे रिश्ता और ज्यादा मजबूत बन जाता है।

समाज में बदलाव
जो लोग लव मैरिज करते हैं वह खुले विचार के होते हैं और जमाने के हिसाब से चलने वाले लोग होते हैं, ऐसे लोग समाज में बदलाव ला सकते हैं। यही नहीं ऐसे लोग समाज के काम में भी ज्यादा रुचि लेते हैं। लव मैरिज में लड़का और लड़की पहले से ही साथ में रहते हैं। इस वजह से दोनों एक दूसरे के घर वालों को भी अच्छे तरीके से पहचानते हैं।

एक दूसरे के डिसीजन खुद लेना
लव मैरिज में दोनों पार्टनर को नए तरीके से शुरुआत नहीं करनी होती है। यही नहीं अगर आप लव मैरिज करते हैं, तो इससे आप एक दूसरे के डिसीजन खुद ले सकते हैं। दोनों पार्टनर जिम्मेदारियों से अपने-अपने काम को बांट लेते हैं और अपनी जिंदगी खुशी से जीते हैं।


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें

अगला लेख