Hanuman Chalisa

SMS-WhatsApp पर रोमांस की 6 सावधानियां

Webdunia
शुक्रवार, 12 सितम्बर 2014 (12:40 IST)
प्रेम की अभिव्यक्ति के कई तरीके हो सकते हैं। खासतौर पर सूचना क्रांति के इस दौर में जब हजारों-लाखों किमी दूर रहते हुए, एक-दूसरे से रूबरू बातचीत हो सकती हो। तो क्या हुआ कि पोस्टकार्ड की जगह एसएमएस और चिट्ठी की जगह ई-मेल ने ले ली हो। हाँ, इन साधनों के प्रयोग के लिए थोड़ी सावधानी की जरूरत है। अपने प्रेमी या पति या फिर पत्नी या प्रेमिका को प्यारभरा एसएमएस करने से पहले इन 6 चीजों का हमेशा ध्यान रखें।


 

 
1 क्या कहना है? 

 
 एसएमएस में आजकल संक्षिप्त भाषा का चलन है, लेकिन ऐसी भाषा का क्या मतलब जो समझ में ही न आए या फिर जो अनर्थ कर दें। तो इसमें संक्षिप्त शब्दों के प्रयोग से बचें। अगर बात सेक्स से संबंधित हो तो शॉर्ट फॉर्म के बजाय पूरी स्पेलिंग लिखें। इससे भावनाएं अधिक प्रबलता से पंहुचती हैं। 
 
2 कब कहना है? 
 
जब आपके पति या फिर प्रेमी या फिर पत्नी या प्रेमिका काम कर रहे हों या फिर किसी मीटिंग में व्यस्त हों तो न तो वे आपके संदेश का अर्थ ठीक से ग्रहण कर पाएंगे और न ही इसका पूरा मजा उठा पाएंगे। अच्छा तो यह रहेगा कि आप ऐसे समय पर एसएमएस करें, जिसमें या तो वे लंच पर हों या फिर कम्प्यूटर पर हों। साथ ही मैसेज बैक करने में बहुत ज्यादा जल्दबाजी भी न दिखाएं। अगर एसएमएस सेकई हो तब तो फुर्ती दिखाएं लेकिन यदि रोमांटिक हो तो थोड़ा स्पेस लीजिए ताकि पार्टनर की बेकरारी और बढ़ें। 
 
3 कितना कहना है? 
 
मैसेज जितना छोटा होगा, उसका प्रभाव उतना ही ज्यादा होगा। लंबे-लंबे और उपदेशात्मक मैसेज पढ़ना किसी को भी नहीं भाता, इसलिए कोशिश करें कि कम शब्दों और पूरी स्पेलिंग में अपनी बात कहें। दो टूक बात लड़कों को पसंद आती है जबकि  लड़कियां लंबे मैसेज का मतलब सीधा प्यार से निकालती है। नया-नया प्यार हो तो छोटे मैसेज कभी ना करें। 
 
 
4 कैसे कहना है? 
 
यह बात हमेशा ध्यान रखें कि सेल फोन यंत्र है। यह आपकी हंसी, खुशी, उदासी, गुस्सा या फिर छेड़छाड़ को व्यक्त नहीं कर पाएगा। यह सिर्फ शब्द ही एक से दूसरी जगह पहुंचा सकता है, इसलिए इस पर ज्यादा निर्भरता ठीक नहीं है। बेहद नाजुक बात हो और एसएमएस में बिगड़ने के चांसेस हो तो उसे भेजना तुरंत कैंसिल करें। 
 
5 बी केयरफुल! 
 
आप इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि मैसेज जिसे भेजा जाना हो, वहीं पहुंचे। इसलिए सेंड को यस करने से पहले एक बार फिर से नंबर चेक कर लें। कहीं ऐसा न हो कि यह वहां पहुंच जाए, जहां आप इसकी भनक भी नहीं देना चाहते हों। या फिर कोई सेक्सी बात आपकी तरफ से किसी रिसपेक्टेड व्यक्ति को चली जाए। 
 
6. डिलीट आइटम 
 
अगर आप चुपके-चुपके या छुपकर डेटिंग कर रहे हैं तो बेहतर है कि मैसेज पढ़ते या भेजते ही उसे डिलीट कर दें। यह  सबसे जरूरी है। भावनाओं में बहकर उन्हें संभाल कर ना रखें यह कभी भी आपकी मुसीबत बन सकता है। 
 

 

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर