ये ब्रेड है आपके लिए फायदेमंद , व्हाइट ब्रेड को कहिए ना

Webdunia
बाज़ार में बिक रही मैदे से बनी  हुई ब्रेड खाने में तो बड़ी स्वादिष्ट लगती है पर ये हमारे स्वास्थ के लिए बेहद हानिकारक है। ये हमारे शरीर को किसी भी तरह का लाभ नहीं देती बस काम आती है तो सिर्फ ज़ुबा के स्वाद और पेट भरने के लिए। व्हाइट ब्रेड खाने से वजन तो बढ़ता ही है पर साथ ही डाइबिटीज़ होने का खतरा भी बना रहता है। इन सब से बचने के लिए आप अपने घर में बड़े ही आसान तरीके से आटा ब्रेड तैयार कर सकते है जो शरीर के लिए खतरनाक नहीं है।

 

आटा ब्रेड बनाने की आवश्यक सामग्री - Ingredients for Whole Wheat Brown Bread
गेहूं का आटा - 2 कप (300 ग्राम)
तेल - 2 टेबल स्पून                            
एक्टिव ड्राई यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
नमक - 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
चीनी - 1 छोटी चम्मच

ब्रेड का  आटा गूथने के लिए

 
 STEP 1. गेहूं  के आटे को किसी बड़े बाउल  में  निकालिए  और बीच में थोड़ी सी जगह बना लीजिए , इसमें नमक, चीनी और यीस्ट डालिए और उन्हें मिला दीजिए। अब थोड़ा सा गुनगुना पानी डालकर बीच की जगह में अच्छी तरह मिला लीजिए।

STEP 2.  1 टेबल स्पून तेल डाल कर मिलाइए और गुनगुने पानी से सोफ्ट आटा गूथिये, हाथ पर थोड़ा तेल लगाकर आटे को मसल मसल कर चिकना कीजिए , 6-7 मिनिट तक आटे को मसलते रहिए।

STEP 3.  4"* 10 " के आकार का कन्टेनर लीजिए और उसमे  तेल लगा दीजिए , आटे को  कन्टेनर के आकार में फैला दीजिये, और  ऊपर तेल दीजिए , कन्टेनर को मोटे कपड़े से ढककर गरम जगह पर रख दीजिए , ब्रेड के लिए आटा 2-3 घंटे में फूल कर तैयार हो जायेगा।

 

ब्रेड बेक करने के लिए :
 STEP 1. ओवन को 220 डि.से. पर प्रीहीट करें , ब्रेड को मिडिल रेक पर ओवन के अन्दर रखिए और ओवन को 220 डि. से. पर 15 मिनिट के लिये सैट कर दीजिए .

 
STEP 2. ब्रेड को चेक करतने के लिए ब्रेड के अंदर चाकू दाल कर देखिए, अगर चाक़ू चिपका है तो ब्रेड पूरी तरह से बेक नहीं हुई ,ब्रेड को  ऊपर से गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिए। 

STEP 3. ब्रेड को ठंडा करके  चारों ओर चाकू घुमा कर कन्टेनर से अलग करें  और किसी प्लेट या बोर्ड पर पलट कर निकाल लें।  ब्रेड के ऊपर घी या मक्खन लगाए और  अब चाकू से 1 से. मी. पतले पतले ब्रेड काट कर तैयार कर लीजिए ..

STEP  4. अगर मौसम ठंडा है तो आटे को फूलने के लिए  किसी अलमारी में रखें और साथ में एक बर्तन में गरम पानी भर कर रखें और अलमारी बन्द कर दें , साथ में रखे गए पानी की गर्मी से आटा 2-3 घंटे में फूल कर तैयार हो जाएगा ..

सम्बंधित जानकारी

Show comments

वर्कआउट करते समय क्यों पीते रहना चाहिए पानी? जानें इसके फायदे

तपती धूप से घर लौटने के बाद नहीं करना चाहिए ये 5 काम, हो सकते हैं बीमार

सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है खाने में तड़का, आयुर्वेद में भी जानें इसका महत्व

विश्‍व हास्य दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

समर में दिखना है कूल तो ट्राई करें इस तरह के ब्राइट और ट्रेंडी आउटफिट

Happy Laughter Day: वर्ल्ड लाफ्टर डे पर पढ़ें विद्वानों के 10 अनमोल कथन

संपत्तियों के सर्वे, पुनर्वितरण, कांग्रेस और विवाद

World laughter day 2024: विश्‍व हास्य दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

फ़िरदौस ख़ान को मिला बेस्ट वालंटियर अवॉर्ड

01 मई: महाराष्ट्र एवं गुजरात स्थापना दिवस, जानें इस दिन के बारे में

अगला लेख