सुंदरता में चार चांद लगाए मसूर दाल के 3 नुस्खे

Webdunia
त्वचा पर पड़े मुंहासों के निशान को हटाना हो, त्वचा की रंगत को गोरा करना हो या फिर गर्मी में चेहरे पर ठंडक का एहसास चाहते हो। यह सभी संभव है मसूर दाल के इन 3 घरेलू नुस्खों से। आइए, जानते हैं उन्हीं के बारे में - 

   
1 चेहरे पर ठंडक के लिए -
 
गर्मियों में मसूर की पिसी दाल में शहद और दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह फेस पैक चेहरे को ठंडक पहुंचाता है।
 
2 मुंहासों के निशान हटाने के लिए -
 
यदि चेहरे व पीठ पर मुंहासों के निशान पड़ गए हों तो उन्हें हटाने के लिए भी मसूर की दाल का फेस पैक लगाएं। फेस पैक बनाने के लिए मसूर की दाल व चावल को दरदरा पीस लें। अब उसमें चंदन पावडर, मुलतानी मिट्टी व सूखे संतरे के छिलकों को पीसकर मिला लें। आप चाहे तो इस मिश्रण में 2 चम्मच खीरे का रस भी मिला सकते है। फिर इसे चेहरे व अन्य स्थानों पर लगाएं और सूखने पर धो लें। ऐसा नियमित करने पर मुंहासों के निशान हल्के होकर हटने में मदद मिलेगी।
 
3 गोरी रंगत पाने के लिए -
 
मसूर की दाल का पावडर बनाकर उस में अंडे की जर्दी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को धूप में सुखाकर किसी शीशी में भर लें। प्रतिदिन रात को सोने से पहले इस मिश्रण में 2 बूंदे नींबू का रस व 1 बड़ा चम्मच कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। आधा घंटे बाद ठंडे पानी से धो लें, इससे चेहरा गोरा होने में मदद मिलती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्मियों में करें ये 5 आसान एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन

रोज करें सूर्य नमस्कार, शरीर को मिलेंगे ये 10 फायदे

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

ये 3 ग्रीन टी फेस मास्क गर्मियों में त्वचा को रखेंगे हाइड्रेट, जानें बनाने की विधि

गर्मियों में पहनने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 फैब्रिक, जानें इनके फायदे

वीएफएक्स में बनाएं क्रिएटिव करियर

सेक्युलर शब्द भारत में धर्म की अवधारणा से मेल नहीं खाता

Malaria day 2024 : मलेरिया बुखार से बचने के 10 तरीके

25 अप्रैल: विश्व मलेरिया दिवस 2024 की थीम और इस रोग के बारे में जानें

बॉयफ्रेंड को दिन में करती थी 100 कॉल्‍स, डॉक्‍टर ने कहा Love Brain है, आखिर क्‍या है Love Brain Disorder?

अगला लेख