5 July 2020 Lunar Eclipse : साल का यह तीसरा चंद्र ग्रहण, जानिए 5 खास बातें

अनिरुद्ध जोशी
5 जुलाई 2020 को वर्ष का तीसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। 5 जुलाई को लगने वाले इस ग्रहण की शुरुआत 8 बजकर 38 मिनट से होगी जो 11 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। आओ जानते हैं पांच खास बातें।
 
1. इस चंद्र ग्रहण को उपछाया और धनुर्धारी चंद्रग्रहण कहा जा रहा है। 
2. उपछाया ग्रहण होने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
3. गुरु पूर्णिमा के दिन यह ग्रहण लग रहा है इसलिए धार्मिक कार्य पूजा आदि के विचार करना होंगे।
4. रविवार को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण अमेरिका, अफ्रीका और यूरोप में दिखाई देगा जबकि भारत में नहीं।
5. हिंदू पंचांग के अनुसार यह ग्रहण धनु राशि में पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के दौरान, शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होगा। इसलिए धनु राशि के जातकों के जीवन में इस अवधि में कुछ बदलाव आ सकते हैं।
5. एक माह में सूर्य ग्रहण के साथ ही तीसरा ग्रहण शास्त्रों के अनुसार शुभ नहीं माना गया है। पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को, दूसरा चंद्र ग्रहण 5 जून को और सूर्य ग्रहण 21 जून को जबकि अब तीसरा चंद्र ग्रहण 5 जुलाई को है। अब इस वर्ष का अंतिम और चौथा चंद्र ग्रहण 30 नवंबर 2020 सोमवार को होगा। इसके बाद 14 दिसंबर को सूर्य ग्रहण होगा।
 
5 जुलाई : चंद्र ग्रहण
उपच्छाया से पहला स्पर्श - सुबह 8.38 बजे
परमग्रास चंद्र ग्रहण - सुबह 9.59 बजे
उपच्छाया से अंतिम स्पर्श - दोपहर 11:21 बजे
उपच्छाया की अवधि - 2 घंटे 43 मिनट्स 24 सेकंड
 
वैसे सामान्यतः एक वर्ष में 4 ग्रहण लगते हैं। इसमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्रग्रहण, लेकिन कभी-कभी इससे ज्यादा भी ग्रहण पड़ जाते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर क्या है खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त?

अक्षय तृतीया का जैन धर्म से क्या है कनेक्शन, जानें महत्व

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024 : 23 साल बाद अक्षय तृतीया पर इस बार क्यों नहीं होंगे विवाह?

Maa laxmi : रूठी हुई मां लक्ष्मी को कैसे मनाएं?

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे धनलाभ के अवसर, जानें 07 मई का राशिफल

07 मई 2024 : आपका जन्मदिन

07 मई 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

ChaturSagar Yog : चतुरसागर योग क्या होता है, जातक बन सकता है विश्व प्रसिद्ध

अगला लेख