suvichar

Lunar Eclipse : चंद्र ग्रहण 5 जून 2020 को,जानें राशि अनुसार क्या होगा असर

Webdunia
चंद्र ग्रहण 5 जून को लगेगा। भारतीय समयानुसार यह रात 11 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर अगली तारीख 6 जून की रात 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। 12 बजकर 54 मिनट पर पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगेगा। हालांकि ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर होगा,आइए जानते हैं क्या कहती है आपकी राशि...
 
मेष राशि 
चंद्र ग्रहण के कारण आपके घर में अशांति का वातावरण देखने को मिल सकता है। परिजनों के बीच विवाद हो सकता है। इन सब कारणों से आपको मानसिक तनाव भी रह सकता है। ऐसी स्थिति में किसी भी तरह के विवाद से खुद को अलग रखें।
 
वृष राशि 
ग्रहण का प्रभाव आपके कारोबार पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। इस दौरान अपनी सेहत का भी अच्छे से ख्याल रखें। खासकर खान-पान पर विशेष ध्यान दें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है अथवा उनके साथ आपके मतभेद हो सकते हैं।
 
मिथुन राशि 
ग्रहण का प्रभाव आपके आर्थिक जीवन पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है। इसलिए आपको धन की लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस दौरान किसी के साथ बहसबाजी भी न करें और अपनी सेहत का ख्याल रखें।
 
कर्क राशि 
संतान से संबंधित दिक्कतें रह सकती हैं। अपनी संतान का ख्याल रखें। प्रेम जीवन में भी परिस्थितियां आपके विपरीत होंगी। वहीं जो जातक शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें भी सावधान रहने की आवश्यकता है।
 
सिंह राशि 
अपने परिजनों की सेहत का ख्याल रखें। ग्रहण आपके परिजनों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेगा अथवा परिजनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद भी संभव है। ऐसे में स्थिति को शांत करें और स्वयं उस विवाद में न पड़ें।
 
कन्या राशि 
ग्रहण के प्रभाव से आपका निजी जीवन प्रभावित हो सकता है। इस समय व्यापार में पार्टनरशिप से भी नुकसान होने की संभावना है। सोच-समझकर कोई भी निर्णय लें और अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें।
 
तुला राशि
इस दौरान आपके कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। अपने सीनियर्स के साथ कहासुनी भी संभव है। परिस्थितियां अभी विपरीत हैं इसलिए ठंडे दिमाग से काम लें और बेवजह अपने अधिकारियों से न उलझें।
 
वृश्चिक राशि
इस दौरान आपको मानसिक तनाव का सामना करना करना पड़ सकता है। इस स्थिति से बचने के लिए ध्यान लगाएं और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लें। इससे आपका मन शांत रहेगा और मन में नकारात्मक विचार भी नहीं आएंगे।
 
धनु राशि 
ग्रहण का समय आपके लिए चुनौतीपूर्ण होगा। इसलिए सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। मन में सकारात्मक विचारों को बनाए रखें। मन में ईश्वर का ध्यान करें। 
 
मकर राशि
ग्रहण के प्रभाव से आपको आर्थिक हानि होने की संभावना है। इसलिए आपको अर्थ से जुड़े मामले में खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से मनमुटाव भी हो सकता है। जीवनसाथी का मूड अच्छा रहे इसका आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है।
 
कुंभ राशि
इस समय शत्रु पक्ष हावी रहेगा। आपके शत्रु आपके खिलाफ कोई कुचक्र चाल भी चल सकते हैं। ऐसी स्थिति में बेहद सावधान रहें। परिजनों की सेहत गड़बड़ हो सकती है। उनका ख्याल रखें। साथ ही अपनी सेहत पर भरपूर ध्यान दें। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा न लें।
 
मीन राशि
ग्रहण के दौरान आपको यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। इस समय वाहन सावधानी से चलाएं। क्योंकि दुर्घटना के योग हैं। ज्यादा जरूरी हो तो ही यात्रा करें अन्यथा यात्रा को टालें। घर में संतान की सेहत की देखभाल करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक के 8 दिनों में किस दिन क्या करें और क्या नहीं?

Dhulandi 2026: धुलेंडी के दिन 5 कार्य जरूर करें तो होगा बड़ा फायदा

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Holi 2026 Date Confused: 2 मार्च को भद्रा तो 3 को ग्रहण, जानें ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कब जलेगी होली?

होलिका दहन और होली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व, जानें 4 काम की बातें

सभी देखें

नवीनतम

चंद्र ग्रहण के दिन भारत में कहां-कहां दिखेगा ग्रहण? जानिए पूरी लिस्ट

आमलकी एकादशी के दिन क्यों मनाते हैं रंगभरी एकादशी?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 फरवरी, 2026)

27 February Birthday: आपको 27 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 फरवरी 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख