Hanuman Chalisa

Lunar Solar eclipse 2024 : 15 दिनों के भीतर चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण के योग से होगा कुछ बड़ा

सूर्य ग्रहण के दौरान धूमकेतु के धरती के नजदीक आने से होगा कुछ बड़ा

अनिरुद्ध जोशी
Chandra surya grahan 2024 Rashifal : 25 मार्च 2024 को वर्ष का पहला उपच्छाया चंद्र ग्रहण रहेगा। इसके बाद 8 अप्रैल 2024 सोमवार को खग्रास सूर्य ग्रहण होगा। यानी 15 दिनों के भीतर ही दो ग्रहण योग रहेंगे। इस तरह के ग्रहण से धरती पर कई तरह की उथल पुथल मचती है। इस बार भी दो ग्रहण पास पास पड़ रहे हैं तो जानें क्या होगा।
 
ALSO READ: Solar eclipse 2024 : 50 सालों बाद सूर्य ग्रहण से छा जाएगा अंधकार, शैतान से टेंशन में अमेरिका
40 दिनों के अंतराल में भूकंप : जब भी कोई ग्रहण पड़ता है या आने वाला रहता है तो उस ग्रहण के 40 दिन पूर्व तथा 40 दिन बाद अर्थात उक्त ग्रहण के 80 दिन के अंतराल में भूकंप कभी भी आ सकता है। कभी कभी यह दिन कम होते हैं अर्थात ग्रहण के 15 दिन पूर्व या 15 दिन पश्चात भूकंप आ जाता है। इस वर्ष 2024 में 2 ग्रहण एक साथ होने से धरती पर कई जगह भूकंप आ रहे हैं।
 
दो पूर्ण ग्रहण : यदि 2 पूर्ण ग्रहण सूर्य और चंद्र ग्रहण यदि पास पास पड़ रहे हैं तो भूकंप ग्रहण के एक दिन पूर्व या बाद में आने की संभावना बढ़ जाती है।
ALSO READ: lunar eclipse On Holi: होली पर चंद्र ग्रहण के साथ ही सूर्य- राहु बालारिष्ट योग के चलते 4 राशियों पर खतरा
ग्रहण से कैसे आते हैं भूकंप : ग्रहण के कारण वायुवेग बदल जाता है, धरती पर तूफान, आंधी का प्राभाव बढ़ जाता है। समुद्र में जल की गति भी बदल जाती है। ऐसे में धरती की भीतरी प्लेटों पर भी दबाव बढ़ता है और दबाव के चलते वे आपस में टकराती है। वराह मिहिर के अनुसार भूकंप आने के कई कारण है जिसमें से एक वायुवेग तथा पृथ्वी के धरातल का आपस में टकराना है।
Solar and Lunar Eclipse
किस ग्रहण का क्या असर : कहते हैं कि सूर्य ग्रहण के आने के बाद धरती से जुड़ी आपदाएं आती हैं और चंद्र ग्रहण के दौरान समुद्री आपदाएं यानि पानी से संबंधित आपदाएं अधिक आती हैं। समुद्र के जल के भीतर भी भूकंप आते हैं। सूर्य ग्रहण के कारण राजनीतिक उथल पुथल, विद्रोह, सामाजिक परिवर्तन, सत्ता परिवर्तन, बर्फ का पिघलना, क्लाइमेंट में बदलाव और लोगों की मानसिक स्थिति में बदलाव होता है।
ALSO READ: 15 दिनों के अंदर ही होगा चंद्र और सूर्य ग्रहण का संयोग, इन 4 राशियों को मिलेगा लाभ
धूमकेतु : 50 साल बाद ऐसा होगा कि इस सूर्य ग्रहण के चलते धरती के बड़े भू भाग पर अंधेरा छा जाएगा। ग्रहण के दौरान एक धूमकेतु के नजर आने की चर्चा भी हो रही है। इसे शैतान कहा जा रहा है। आधिकारिक तौर पर पी12 के नाम से जाने वाले वाले इस धूमकेतु को शैतान धूमकेतु नाम इसकी शक्ल के चलते दिया गया है। पिछले वर्ष इसमें एक विस्फोट हुआ था जिसके चलते गैस और बर्फ के दो निशान बन गए थे जो किसी सींग की तरह दिखाई दे रहे हैं। एवरेस्ट पर्वत से तीन गुना ये धूमकेतु पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि सूर्यग्रहण के दौरान सूर्य के करीब होने के चलते इसे नंगी आंखों से भी देखा जा सकेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सोमवार से रविवार तक करें ये अचूक उपाय, हर दिन चमकेगी किस्मत

देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में महागोचर: किस्मत चमकाने और गुरु दोष दूर करने के लिए जरूर करें ये 7 अचूक उपाय

साल का सबसे बड़ा महागोचर: 2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

Lunar Eclipse 2026: साल के दूसरे चंद्र ग्रहण की 5 बड़ी और रोचक बातें

Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल: नवाबों के शहर से कैसे शुरू हुई बजरंगबली की ये खास परंपरा, पढ़ें गौरव गाथा

सभी देखें

नवीनतम

Mulank Horoscope 2026: साप्ताहिक अंक राशिफल (8 से 14 जून 2026): जानें आपका मूलांक क्या कहता है?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (06 जून, 2026)

06 June Birthday: आपको 6 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 6 जून 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Panchak Dates 2026: 06 जून से लगेगा मृत्यु पंचक, जानें क्यों हैं खास, क्या करें और क्या न करें?

अगला लेख