Lunar Eclipse 2021: 7 राशियों के लिए शुभ है चंद्र ग्रहण, 5 राशियों वाले रहें सावधान

Webdunia
शुक्रवार, 19 नवंबर 2021 (11:50 IST)
Zodiac Signs Astrology
Chandra grahan 2021 Zodiac Signs Astrology : वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण आज है। चंद्र और सूर्य ग्रहण का धरती पर और सभी राशियों पर प्रभाव माना जाता है। नवंबर 2021 में लग रहे इस चंद्र ग्रहण को अंशिक चंद्रग्रहण कहा जा रहा है। ये आंशिक चंद्र ग्रहण धरती पर 18 और 19 नवंबर की दरमियानी रात होगा। भारत में इसकी शुरुआत 19 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 48 मिनट से होगी और ये 4 बजकर 17 मिनट तक दिखाई देगा, जिसकी अवधि 3 घंटे 28 मिनट और 24 सेकेंड रहेगी। आओ जानते हैं कि इस Lunar Eclipse 2021 से कौनसी राशियां प्रभावित हो रही हैं।
 
 
- 4 राशियों वाला रहें सावधान : इस बार का चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगने जा रहा है। अत: 1.वृषभ राशि, 2.वृश्चिक राशि और 3.मेष राशि के लिए यह ग्रहण अच्‍छा नहीं माना जा रहा है। चंद्र ग्रहण सूर्य के कृत्तिका नक्षत्र में लग रहा है। अत: कृत्तिका नक्षत्र में जिन लोगों का जन्म हुआ है, उन्हें सावधानी बरतने की जरूरत है। कृतिका नक्षत्र का स्वामी सूर्य है और सूर्य कि राशि 4.सिंह होने के कारण सिंह राशि वाले भी इसे प्रभावित होंगे। ज्योतिष मान्यता के अनुसार यह चंद्र ग्रहण 5.कन्या राशि वालों पर भी नकारात्मक प्रभाव डालेगा। उनकी सेहत बिगड़ सकती है।
Chandra Grahan 2021
- 3 राशियों वाले की चमकेगी किस्मत : तुला राशि, कुंभ राशि और मीन राशि के लोगों को इस चंद्रग्रहण के अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
 
- 5 राशि वालों के लिए रहेगा सामान्य समय : मिथुन, कर्क, धनु, मकर और कुंभ राशि वालों को यह चंद्र ग्रहण ज्यादा प्रभावित नहीं करेंगा। फिर भी सावधान रहने की जरूरत है।
 
Disclaimer: यह सूचना ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। स्थान के अनुसार राशियों पर नकारात्मक और सकारात्मक असर के बदलावा को देखा जाता है। अत: Webdunia.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इसके लिए ज्योतिष के किसी विशेषज्ञ से पूछकर ही समझें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Surya grahan 2024 : सर्वपितृ अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब करें श्राद्ध, तर्पण

Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि की तिथियों और शुभ मुहूर्त की सही-सही जानकारी

Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि में करें इन श्लोकों का पाठ

आंध्र प्रदेश का एक ऐसा रहस्यमयी मंदिर जहां हवा में तैरता है स्तंभ

Shardiya navratri 2024 date: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू होगी, 3 या 4 अक्टूबर? तिथियों को लेकर करें कन्फ्यूजन दूर

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Calendar October 2024: साप्ताहिक पंचांग, जानें अक्टूबर माह के नए सप्ताह के मुहूर्त

Solar eclipse date 2024: सदी का सबसे बड़ा वलयाकार सूर्य ग्रहण दिखाई देगा 2 अक्टूबर को, टाइम और सूतक काल जानें

Aaj Ka Rashifal: राशिफल 30 सितंबर, जानें क्या लेकर आया है आज का दिन 12 राशियों के लिए

30 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

30 सितंबर 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख