Dharma Sangrah

चंद्र ग्रहण का सूतक काल कितने बजे से लगेगा, क्या नहीं करना चाहिए?

Webdunia
गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023 (16:07 IST)
Lunar Eclipse 2023 Sutak Time: 28- 29 अक्टूबर 2023 के दरमियान वर्ष का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस बार के चंद्र ग्रहण को खंडग्रास चंद्र ग्रहण कहा जा रहा है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार चंद्रग्रण के प्रारंभिक चरण के 9 घंटे पूर्व ही सूतक काल प्रारंभ हो जाता है। आओ आनते हैं कि यह ग्रहण कब लगेगा और इसका सूतक काल कब से प्रारंभ होगा।
 
चंद्र ग्रहण कब लगेगा?
इस ग्रहण का शुरुआती चरण 28 अक्टूबर की रात 11:31 से प्रारंभ होगा।
इसके बाद मध्य रात्रि 01:06 पर इसका पहला स्पर्श काल रहेगा।
इसके बाद मध्य रात्रि 01:44 पर यह अपने चरम पर रहेगा।
इसके बाद मध्य रात्रि 02:22 पर इसका अंतिम स्पर्श काल रहेगा।
अंत में तड़के करीब 3:55 पर यह ग्रहण समाप्त हो जाएगा।
हालांकि खंडग्रास का समय मध्य रात्रि 01:06 से 02:22 तक ही रहेगा।
 
चंद्र ग्रहण का सूतक काल कब लगेगा?
सूतक काल 28 अक्टूबर को दोपहर 02:52 पर प्रारंभ होगा।
सूतक काल 29 अक्टूबर को 02:22 एएम पर समाप्त होगा।
चूंकि 11:31 पर ग्रहण का प्रथम चरण प्रारंभ होगा इस मान से यह सूतक काल का समय है।
कहां दिखाई देगा यह चंद्र ग्रहण?
यह चन्द्र ग्रहण हिन्द महासागर, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक महासागर, अफ्रीका, एशिया और यूरोप अधिकांश भूभाग पर दिखाई देगा।
यह ग्रहण उत्तर अमेरिका तथा दक्षिण अमेरिका के पूर्वी क्षेत्रों से भी दिखाई देगा।
यह चन्द्र ग्रहण भारत, नेपाल, पाकिस्तान, मॉरीशस और सिंगापुर से भी दिखाई देगा।
यह चंद्र ग्रहण भारत के कुछ शहरों जैसे नई दिल्ली, मुम्बई, बेंगलूरु, अहमदाबाद, कोलकाता और वाराणसी में दिखाई देगा।
 
उल्लेखनीय है कि उपरोक्त चंद्र ग्रहण का समय भारतीय समय अनुसार है। यह ग्रहण भारत में आंशिक रूप से दृश्यमान होगा इसलिए कुछ विद्वानों के अनुसार इसका सूतक काल मान्य होगा।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सभी देखें

नवीनतम

02 अप्रैल 2026 को सिर्फ एक बार पढ़ लें हनुमान जी का यह सिद्ध मंत्र, बड़े से बड़ा शत्रु भी टेक देगा घुटने

01 April Birthday: आपको 1 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 अप्रैल 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

हनुमान जयंती 2026: 2 अप्रैल को बन रहा है दुर्लभ योग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

अगला लेख