Madhya Pradesh Assembly elections 1990: राम लहर पर सवार भाजपा को सत्ता मिली

Webdunia
मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023 (19:42 IST)
Madhya Pradesh Assembly elections 1990: 1990 का चुनाव आते-आते भारत में राम मं‍दिर आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है। लोगों पर इसका असर देखने को मिल रहा था। खासकर हिन्दी भाषी में राज्यों में इसका असर ज्यादा था। यही कारण था कि 1990 के चुनाव पर राम मंदिर आंदोलन का असर स्पष्ट देखा गया। भाजपा को विधानसभा चुनाव में इसका फायदा भी मिला। 
 
320 सीटों के लिए संपन्न में विधानसभा चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 3 करोड़ 75 लाख 95 हजार 559 थी। चुनाव में 54.21 प्रतिशत मतदाताओं ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। चुनाव परिणाम में कांग्रेस को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। 1985 में 250 सीटें जीतने वाली कांग्रेस मात्र 56 सीटों पर सिमट गई। 
भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में 220 सीटों पर विजयी रही थी। जनता दल 28, बसपा 2, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 3 और 11 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे थे। 8 मार्च 1990 को सुंदरलाल पटवा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पटवा ढाई साल से ज्यादा इस पद पर रहे। 
 
6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने के बाद भड़की हिंसा के चलते पटवा सरकार को राष्ट्रपति द्वारा बर्खास्त कर दिया गया। 15 दिसंबर 1992 से 6 दिसंबर 1993 तक प्रदेश में राष्ट्रपति शासन रहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor पर घमासान, भारतीय राजनीति में मीर जाफर और जयचंद की इंट्री

क्या है ऑपरेशन 'मीर जाफर', जिसमें हो रही है देश के गद्दारों की गिरफ्तारी, अब तक 13 गिरफ्त में

आसिम मुनीर को बनाया फील्ड मार्शल, पाकिस्तानी सरकार ने दिया कट्‍टरपंथी जनरल को इनाम

Airtel और Google की partnership से ग्राहकों को फायदा, Free मिलेगी यह सुविधा

क्या है कोरोना का JN.1 वेरिएंट, भारत में कितने मामले, वायरस से देश में कितना खतरा, सरकार कितनी तैयार, किन बातों का आपको रखना होगा ध्यान

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख