भाजपा ने अहिरावण बनकर MP में सरकार चुराई, जनता को बनना पड़ेगा हनुमान

इंदौर की सांवेर विधानसभा रैली में प्रियंका गांधी ने साधा भाजपा पर निशाना

Webdunia
बुधवार, 8 नवंबर 2023 (14:52 IST)
Priyanka Gandhi in Sanwer Assembly Seat: इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा सीट पर एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा चुनी गई सरकार का अपहरण कर लिया गया। आपको ऐसी सरकार को 3 साल तक झेलना पड़ा, जिसको आपने चुना ही नहीं। 
 
प्रियंका ने कांग्रेस प्रत्याशी रीना बौरासी के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी धरती पर छल हुआ। आपने जिस सरकार को चुना, उसकी चोरी कर ली गई। राज्य ऐसी सरकार खरीद-फरोख्त से बनी थी, रिश्वतखोरी से बनी थी।
 
प्रियंका ने सुनाई रामायण की कथा : अहिरावण की कथा सुनाते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा- रामायण की एक कथा आपको मालूम होगी, जहां अहिरावण ने चाल चली और भगवान राम तथा लक्ष्मण का अपहरण कर लिया। छल से दोनों को पाताल लोक लेकर चला गया। तब हनुमान पाताल लोक गए और उन्होंने अहिरावण को पराजित‍ किया और राम-लक्ष्मण को वापस लेकर आए। 
 
दरअसल, इस कहानी का एक मुख्य संदेश यह है कि जब अन्याय होता है तो उससे हमें लड़ना है। 2018 में आपने एक सरकार चुनी और जिस तरह से अहिरावण ने भगवान राम और लक्ष्मण के साथ छल किया उसी तरह से आपके साथ भी छल हुआ। कुछ बहुरूपियों ने छल-कपट करके आप की सरकार का अपहरण किया। लोकतंत्र को चोरी कर लिया गया। आज अगर आप हनुमान जी की तरह नहीं बनेंगे और अपने लिए नहीं लड़ेंगे तो फिर यह कौन करेगा? (एजेंसी/वेबदुनिया)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख