Telangana Elections 2023 : कांग्रेस ने तेलंगाना के लिए जारी की तीसरी सूची, 16 नाम, KCR को चुनौती देंगे रेवंत रेड्डी

Webdunia
मंगलवार, 7 नवंबर 2023 (00:30 IST)
Telangana Elections 2023 :  कांग्रेस (congress) ने तेलंगाना (Telangana)  विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 16 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इसमें सबसे प्रमुख नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी का है जो कामारेड्डी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) को चुनौती देंगे। पार्टी की तीसरी सूची में कुल 16 नाम है, लेकिन दो सीटों पर उम्मीदवार बदले गए हैं। कांग्रेस तेलंगाना की कुल 119 सीटों में से 114 पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
 
पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, कामारेड्डी से रेवंत रेड्डी को उम्मीदवार बनाया गया है। 
 
इस सीट पर मुख्यमंत्री केसीआर भी चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट के अलावा मुख्यमंत्री अपनी परंपरागत सीट गजवेल से भी चुनाव लड़ रहे हैं।
 
रेवंत रेड्डी भी 2 सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें पहले कोडांगल विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया गया था। इस सूची में पार्टी ने पहले घोषित किए गए दो उम्मीदवारों को भी बदल दिया है।
 
बोथ-एसटी सीट से अब वान्नेला अशोक की जगह आदि गजेंद्र चुनाव लड़ेंगे, वानापर्थी सीट से जी चिन्ना रेड्डी की जगह तुड़ी मेघा रेड्डी को मैदान में उतारा गया है।
 
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि भारत राष्ट्र समिति (BRS) को कड़ी चुनौती देने और मुख्यमंत्री केसीआर को आक्रामक तरीके से घेरने की रणनीति के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को उनके खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए कहा गया है।
<

The Congress' Central Election Committee has released the 3rd list of candidates for the Telangana Assembly elections 2023. pic.twitter.com/ilh8JxjSnu

— Congress (@INCIndia) November 6, 2023 >
कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी सूची में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद शब्बीर अली का भी नाम है जिन्हें निजामाबाद शहर से उम्मीदवार बनाया गया है।
 
पार्टी ने अपने मौजूदा लोकसभा सांसद एन उत्तम कुमार रेड्डी को भी हुजूरनगर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। वह वर्तमान में तेलंगाना में नलगोंडा लोकसभा सीट से सांसद हैं।
 
तेलंगाना में 119 विधानसभा सीट के लिए एकल चरण में 30 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 3 दिसंबर को होगी। एजेंसियां 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

नोटबंदी, छापा, सिविल वॉर, फिर पेपरलीक, Rahul Gandhi ने बताए 7 डर

सड़क धंसी और 19 जगह गड्‍ढे, जानिए बदसूरत हुए रामपथ की असली कहानी

Rahul Gandhi : मेरे आगे तनते हैं, नरेंद्र मोदी के सामने झुकते हैं, ओम बिरला ने राहुल गांधी के सवाल का दिया जवाब

MP में CM और मंत्रियों के साथ स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष खुद भरेंगे इनकम टैक्स, गौवंश परिवहन व ट्यूबवेल खुला छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

RBI को 2000 के कितने नोट वापस मिले, कितने अब भी लोगों के पास

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख
More