MP Election 2023 : कैसे रुकेगी EVM टेंपरिंग, Election commission को दिग्विजय सिंह ने बताई प्रोसेस

Webdunia
सोमवार, 23 अक्टूबर 2023 (12:44 IST)
Digvijay Singh
MP Election 2023 :  5 राज्यों में चुनाव से पहले ईवीएम EVM का मुद्दा फिर गर्मा गया है। कांग्रेस मोदी सरकार पर ईवीएम में छेड़छाड़ के आरोप लगाती रही है। इस बीच मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग को सुझाव दिया है कि वह ईवीएम में छेड़छाड़ को किस तरह से रोक सकता है। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य में ट्रायल के दौरान ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ की गई।   
 
वीडियो किया शेयर : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग से अपील की है कि मतदाताओं को वीवीपैट पर्चियां दे दी जाएं। दिग्विजय सिंह ने अपने दावे के पक्ष में एक वीडियो का लिंक भी शेयर किया। 
 
दिग्विजय सिंह ने एक्स पर लिखा कि चुनाव से पहले दी गई वीवीपैट पर्चियों को मतदान के दौरान अलग बैलेट बॉक्स में रखा जाएगा। मतगणना के दौरान कोई भी 10 बैलेट बॉक्स की पर्चियों का नतीजों से क्रॉस चेक किया जाएगा। 
 
Counting Unit के नतीजों से मेल कर लो। यदि दोनों का नतीजा एक जैसा है तो Counting Unit के नतीजों से रिजल्ट डिक्लेअर कर दो। इसमें चुनाव आयोग को क्या दिक़्क़त है? माननीय Supreme Court से यही प्रार्थना है इसे गंभीरता से लें देश में लोकतंत्र को बचाइए। 
<

माननीय चुनाव आयोग जी @ECISVEEP आप से एक ही गुज़ारिश है। VVPAT slip हमें हाथ में दे दो जिसे हम अलग से रखे मतपेटी में डाल दें। मतगणना के पहले किसी भी १० मतपेटी के वोट गिन लो और Counting Unit के नतीजों से मेल कर लो। यदि दोनों का नतीजा एक जैसा है तो Counting Unit के नतीजों से रिजल्ट…

— digvijaya singh (@digvijaya_28) October 23, 2023 >
इस महीने की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ एक याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था, जिसने 2024 के आम चुनावों से पहले ईवीएम और वीवीपैट की 'प्रथम स्तर की जांच' (एफएलसी) आयोजित करने के लिए अपनाई गई प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी थी।
 
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार कुमार ने 2024 के आम चुनावों में उपयोग के लिए ईवीएम और वीवीपीएटी की एफएलसी की तैयारी और संचालन के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए एक याचिका के साथ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहीं शव सड़ गल रहे, कहीं वंदेभारत बदहाल, हर तरफ ये दुर्दशा क्‍यों पसर रही है?

क्यों नहीं घट रही महंगाई दर, RBI गवर्नर ने बताया

फिरोजाबाद में सड़क पर तांडव, पथराव, आगजनी और फायरिंग

भीषण गर्मी से 21% रह गया जलाशयों का भंडारण, CWC ने जारी की रिपोर्ट

NEET पर बिहार में सियासी घमासान, सम्राट चौधरी के साथ दिखा मास्टर माइंड अमित आनंद

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख