मध्यप्रदेश समेत 3 राज्यों में हार क्या कांग्रेस के लिए है अच्छा संकेत?

Webdunia
रविवार, 3 दिसंबर 2023 (18:19 IST)
नई दिल्ली। 2023 विधानसभा चुनावों में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पार्टी की हार के बाद कुछ ऐसा कह दिया कि लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या 3 राज्यों में हार कांग्रेस के लिए अच्छा संकेत हैं। 
 
रमेश ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि ठीक 20 साल पहले भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में हुए विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था। उस वक्त हमें सिर्फ दिल्ली में जीत मिली थी। लेकिन कुछ ही महीनों में जोरदार ढंग से वापसी करते हुए कांग्रेस लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और केंद्र में सरकार बनाई।
 
उन्होंने कहा कि आशा, विश्वास, धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनावों के लिए तैयारी करेगी। जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया!
 
 
एक अन्य यूजर ने अपनी पोस्ट में कहा कि गालिब दिल को समझाने के लिए ख्याल अच्छा है पर आयेगे तो मोदी जी ही रोक सको तो रोक लेना।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप क्यों नहीं चाहते Apple अपने प्रोडक्ट भारत में बनाए?

क्या है RIC त्रिगुट, रूस क्यों चाहता है फिर इसे सक्रिय करना

हेलो इंदौर ये है आपकी मेट्रो ट्रेन, जानिए Indore Metro के बारे में 360 डिग्री इन्‍फॉर्मेशन

'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए

खतना करवाते हैं लेकिन पुनर्जन्म और मोक्ष में करते हैं विश्वास, जानिए कौन हैं मुसलमानों के बीच रहने वाले यजीदी

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख