जेपी नड्डा का दावा- कमलनाथ, गहलोत, बघेल हैं 'कलेक्‍टर', कांग्रेस आलाकमान के लिए जुटाते हैं धन

Webdunia
शनिवार, 4 नवंबर 2023 (00:19 IST)
JP Nadda's claim in Madhya Pradesh : भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को दावा किया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नेता नहीं, 'कलेक्टर' हैं जो अपने राज्यों से धन जुटाते हैं और उसे दिल्ली दरबार को सौंप देते हैं।
 
नड्डा का दिल्ली दरबार से परोक्ष तौर पर आशय कांग्रेस आलाकमान से था। मध्य प्रदेश के रीवा में त्योंथर विधानसभा सीट पर एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने लोगों से देश के विकास को सुनिश्चित करने के लिए भाजपा को वोट देने का आग्रह किया। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा।
 
नड्डा ने दावा किया, कमलनाथ हों, भूपेश बघेल हों या अशोक गहलोत हों, वे न तो नेता हैं और न ही मुख्यमंत्री। वे ‘कलेक्टर’ (धन जुटाने वाले) हैं। जिलों से नहीं बल्कि अपने राज्यों से, वे धन इकट्ठा करते हैं और इसे ‘दिल्ली दरबार’ में चढ़ाते हैं।
 
कमलनाथ पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने आरोप लगाया कि दिसंबर 2018 और मार्च 2020 के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने घोटालों के शासन का नेतृत्व किया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के रिश्तेदार और ‘ओएसडी’ से जुड़े परिसरों पर छापे के दौरान धन बरामद किया गया था।
 
नड्डा ने कहा, यह वही कमलनाथ हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत (मध्य प्रदेश को आवंटित) धन वापस कर दिया था। यह वही कमलनाथ हैं जिन्होंने जल जीवन मिशन (मध्य प्रदेश में) के तहत काम नहीं किया और केंद्र सरकार को 240 करोड़ रुपए (अप्रयुक्त धन) लौटा दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र की पिछली कांग्रेस सरकार अगस्ता वेस्टलैंड (हेलीकॉप्टर), राष्ट्रमंडल खेल, 2जी जैसे घोटालों में लिप्त थी।
 
नड्डा ने लोगों से ऐसी पार्टी को वोट देने का आग्रह किया जिसका घोटालों से कोई लेना-देना नहीं है। नड्डा ने कहा कि पिछले चुनावों में कमल (भाजपा का चिह्न) के खिलने से देश का सभी क्षेत्रों में विकास सुनिश्चित हुआ। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में सर्वांगीण विकास किया है। मध्य प्रदेश में वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। (भाषा) Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan के PM शाहबाज शरीफ ने फिर करवाई बेइज्जती, 3 साल बाद पुतिन के सामने एक बार फिर हुए शर्मिंदा

विघ्नहर्ता के नाम पर खुद विघ्‍न डाल रहे जिम्‍मेदार, आभार-सत्‍कार के गेट से रौंदा सड़कों का ट्रैफिक, जिम्‍मेदार नहीं उठा रहे फोन

हाउडी मोदी से टैरिफ वॉर तक : मोदी के सबसे अच्छे दोस्त थे ट्रम्प, आखिर इतने कैसे बिगड़े रिश्ते?

iPhone 17 बिना सिम कार्ड पोर्ट के होंगे लॉन्च, जानिए कितनी सेफ है eSIM

Maruti Victoris हुई पेश, Hyundai Creta और Kia Seltos को देगी टक्कर, कीमत और फीचर्स को लेकर कंपनी ने क्या बताया

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख