प्रचार से लौट रहे कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर पथराव

Webdunia
गुरुवार, 2 नवंबर 2023 (15:15 IST)
Madhya Pradesh election news : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी मौजूदा चित्रकूट सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के काफिले पर तड़के सतना जिले में पथराव किया गया। हमले में कोई घायल नहीं हुआ है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना आधी रात के बाद मझगवां पुलिस थाने की सीमा में हुई जब विधायक चुनाव प्रचार के बाद लौट रहे थे। पुलिस ने कहा कि जिस कार में चतुर्वेदी बैठे थे, उस पर हमला नहीं हुआ, लेकिन काफिले में कुछ अन्य वाहनों पर पथराव किया गया। इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
 
मझगवां थाने के निरीक्षक आदित्य नारायण धुर्वे ने बताया कि चतुर्वेदी के समर्थकों की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि रात 12 बजे से 12.30 बजे के बीच मिचकुरिन गांव में किसी ने विधायक के काफिले पर पथराव किया, जिसमें कुछ वाहनों के शीशे टूट गए।
 
उन्होंने कहा ‍कि कांग्रेस उम्मीदवार चुनाव प्रचार के बाद लौट रहे थे जब उनके काफिले पर हमला किया गया। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि विधायक की कार पर कोई पत्थर नहीं लगा, लेकिन उनके पीछे चल रहे वाहनों पर जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर जंगलों की सीमा से लगे मिचकुरिन इलाके में हमला हुआ।
 
पुलिस ने इस मामले में संजीव चौधरी (21) को गिरफ्तार किया है। वह रायसेन जिले का रहने वाला ट्रक चालक है। वह अपना ट्रक खाली कर इलाहाबाद से लौट रहा था। उसने शराब के नशे में पथराव किया।
 
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 2 चरणों में होगा। कांकेर जिले में पहले चरण में 7 नवंबर को मतदान होगा, जबकि अन्य 70 सीटों पर 17 नवंबर को दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख