मप्र में इस बार रोजगार के लिए डलेगा वोट, चुनावी रैली में गरजीं प्रियंका गांधी, मोदी पर भी साधा निशाना

Webdunia
गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023 (14:16 IST)
-अरविन्द तिवारी, मोहन खेड़ा से
Priyanka Gandhi in Mohankheda: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश के मोहनखेड़ा (धार) में शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में रोजगार के नाम पर वोट डलेगा। उन्होंने सवाल किया कि स्कूलों में, नौकरियों में हर जगह घोटाले ही घोटाले हैं, ऐसे में हम अपने भविष्य की बुनियाद कैसे मजबूत कर पाएंगे?
 
आदिवासी जिले धार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में पिछले 18 सालों में 17000 किसानों ने आत्महत्या की। देश में किसान का कर्ज माफ नहीं हो सकता, लेकिन अडानी के हजारों करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर दिया जाता है। कांग्रेस ने पंचायती राज को मजबूत किया, जबकि भाजपा सरपंचों के अधिकारों में कटौती कर रही है। 
 
उन्होंने कहा कि मप्र 18 साल में 250 से भी ज्यादा घोटाले हुए हैं। जब मां नर्मदा के साथ घोटाला हो सकता है, भगवान महाकाल की मूर्तियों में भ्रष्टाचार हो सकता है, ऐसे में अनुमान लगा सकते हैं कि कहां-कहां भ्रष्टाचार नहीं होता है मध्य प्रदेश में?
महिलाओं की स्थिति पर चर्चा करते हुए प्रियंका ने कहा कि राज्य में रोज 17 बलात्कार हो रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए यह सरकार क्या कर रही है, उन्हें यह बताना चाहिए। यहां आदिवासी महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है। देश में सबसे ज्यादा बच्चियों मध्य प्रदेश से गायब हो रही हैं।

और क्या कहा प्रियंका गांधी ने... 
  • मेरी दादी इंदिरा गांधी से आपका बहुत मजबूत‌ रिश्ता था, प्रेम और प्यार का रिश्ता था। वे आपकी संस्कृति से बहुत प्यार करती थीं। आप लोगों ने भी उन्हें बहुत सम्मान दिया। इस क्षेत्र के साथ इंदिरा जी का रिश्ता बहुत मजबूत था। 
  • मध्य प्रदेश में इतने बड़े घोटाले हो रहे हैं, यहां ईडी क्यों नहीं पहुंच रही?
  • देश की आंधी है यहां का नौजवान। 
  • आज कुछ लोगों ने नेताओं को भगवान मान लिया है, नेता भगवान नहीं होता है।
  • पहले आपको राशन सिलेंडर सब 485 में मिल रहा था। चुनाव आया 1175 का सिलेंडर 500में देने की बात हो रही है। जागो इनको सिखाओ। 
  • मध्य प्रदेश में शिक्षकों के 70000 पद खाली। 
  • स्वास्थ्य सेवाओं में 90% पद रिक्त।
  • बड़े रोजगार देने वाले पीएसयू इन्होंने बंद कर दिए।
  • रोजगार नहीं दे रहे हैं, कमाने का मौका नहीं दे रहे हैं और महंगाई थोपते जा रहे हैं।
  • नरेंद्र मोदी 50 मिनट के भाषण में 50 बार कांग्रेस का नाम लेते हैं। जितनी बार कांग्रेस का नाम लेते हैं, उतनी बार विकास का नाम ले लीजिए। बताइए आपके इंदौर के लिए क्या किया, बताइए आपने कितने घोटालेबाजों को पकड़ा, किसानों को कितनी राहत दी। लेकिन, प्रधानमंत्री यह बात नहीं करेंगे। उनमें हिम्मत नहीं है क्योंकि उन्होंने काम नहीं किया है।
  • जब समान अधिकार की बात उठती है तो फिर जातिगत जनगणना क्यों नहीं हो रही है। बिहार में जातिगत जनगणना हुई बिहार में ओबीसी-दलित 84% है।
  • देश का एक-एक नेता यह समझ गया है कि यदि महिलाओं के वोट नहीं मिले तो वह सत्ता में नहीं आ सकते। बहनों लगाम संभालो अपना रथ खुद चलाओ।
  • मध्य प्रदेश में 15 महीने की कांग्रेस की सरकार ने 27 लाख किसानों के सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर 600 की। एक हजार गौशालाएं खुलवाई।‌ ओबीसी आरक्षण 27% किया।‌ इंदौर और भोपाल में मेट्रो लाने की पहल हमने की।
  • कर्नाटक में हमने बहनों के लिए बसें मुफ्त कर दीं। 2000 रुपए प्रति माह उन्हें दिए जा रहे हैं। 
  • कांग्रेस की सरकार की नीतियां इसलिए जनता के हित में है क्योंकि हमारे लिए जनता ही सब कुछ है।
  • जहां-जहां हमारी सरकार है, वहां गरीबी दूर होगी और मैं इस बात की गारंटी दे रही हूं कि मध्य प्रदेश में भी गरीबी दूर होगी।
  • मध्य प्रदेश में पुरानी पेंशन लागू की जाएगी। 100 यूनिट तक की बिजली मुफ्‍त मिलेगी। 
  • महिलाओं को 1500 प्रतिमाह दिए जाएंगे।‌
  • किसानों को 5 हॉर्स पॉवर की बिजली मुफ्त में दी जाएगी। 
 

सम्बंधित जानकारी

अयोध्या : रामपथ निर्माण में लापरवाही पर एक्शन, PWD के 3 इंजीनियर सस्पेंड

चीन को क्‍यों याद आए भारत के पंचशील सिद्धांत? राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कही यह बड़ी बात

क्या अमेरिकी चुनाव में ट्रंप मारेंगे बाजी? जानिए क्या कहता है सर्वेक्षण

हवाई अड्‍डा हादसे की आंखों देखी, मच गई थी अफरा तफरी, लोग चिल्लाते नजर आए

जो बाइडेन या डोनाल्‍ड ट्रंप, किसके जीतने पर होगा भारत को फायदा?

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख
More