एक माह में किया दो रेट पर सौदा

Webdunia
शनिवार, 11 अप्रैल 2009 (10:45 IST)
प्रदेश में बिजली खरीद विवाद के मामले में एक ही महीने में अलग-अलग रेट पर सौदे हुए। कंपनियों ने एक ही महीने में और एक ही कंपनी से कई बार तो पाँच गुना तक महँगी बिजली खरीदी। टेंडर की तय प्रक्रिया से 55.81 करोड़ रुपए की खरीदी हुई, जबकि उसी अवधि में बिना टेंडर से करीब साढ़े सात सौ करोड़ रुपए की खरीदी हुई।

टेंडर की बिजली 2 रुपए 91 पैसे प्रति यूनिट ली गई जबकि बिना टेंडर वाली 3 रुपए 42 पैसे प्रति यूनिट। 2005-06 के दस महीनों में से मई में पीटीसी से 5.2 करोड़ की खरीदी टेंडर से हुई तो बिना टेंडर के 29.48 करोड़ की खरीदी की गई यानी स्पॉट रेट पर खरीदी में छः गुना से भी अधिक का अंतर रहा। सबसे अधिक बिजली अडानी समूह से खरीदी गई।

नियमानुसार खरीदी : ऊर्जा विभाग, मप्र के सचिव संजय बंदोपाध्याय ने कहा कि बिजली के दामों में हर मिनट अंतर आ जाता है। उस समय जो भी स्पॉट रेट बेहतर था, उस पर खरीदी की गई। स्पॉट रेट पर खरीदी के लिए भी ट्रेडिंग कंपनी में तीन स्तर पर मंजूरी लेना होती है। मंजूरी लेकर ही नियमानुसार खरीदी की गई।

किस कंपनी से कितनी खरीदी : एक ही महीने छः गुना से अधिक खरीदी जो अवधि 2005-06 राशि करोड़ रुपए में खरीदी गई।
कंपनी - टेंडर से - बिना टेंडर
पीटीसी - 11.6 - 321.77
अडानी 44.21 - 349.84
एनवीवीएन -- 28.07
टाटा -- 14.15
सुभाष कामिनी -- 13.73
रिलायंस -- 09.83

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रकाश आंबेडकर का सनसनीखेज दावा, CM रहते दाऊद से मिले थे शरद पवार

सलमान से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, मुंबई पुलिस को मिला संदेश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, मैं PM नरेन्द्र मोदी का आभारी हूं

भारत में 23 करोड़ से ज्यादा लोग घोर गरीब, UNDP की रिपोर्ट में खुलासा

हरियाणा के सभी मंत्री करोड़पति, नहीं है कोई आपराधिक मामला

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड में भाजपा की पहली सूची में 66 उम्मीदवार, धनवार से बाबूलाल मरांडी, सरायकेला से चंपई सोरेन (संपूर्ण सूची)

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के भाई गिरफ्तार, 2 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप

क्यों नहीं हो रहा भारत-ब्रिटेन FTA समझौता, पूर्व ब्रिटिश मंत्री ने किया खुलासा

विजया किशोर रहाटकर होंगी राष्ट्रीय महिला आयोग की नई अध्यक्ष