कांग्रेस ने मुसलमानों को छला है: शिवराज

Webdunia
सोमवार, 13 जून 2011 (12:24 IST)
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वह पिछले पचास वर्ष से मुस्लिम समुदाय के साथ छलावा करती आई है और उनकी आर्थिक एवं शैक्षणिक स्थिति को दयनीय बना दिया है।

चौहान ने कल देर शाम यहां प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अपने सम्मान में आयोजित समारोह में कहा कि यह कांग्रेस ही है, जिसने अल्पसंख्यकों विशेषकर मुसलमानों को पिछले पचास सालों में लगातार छला है और उनकी आर्थिक एवं शैक्षणिक स्थिति दयनीय बनाई है।

उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है, जो भेदभाव से दूर रहकर मुस्लिम सहित सभी वर्गों की उन्नति के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुसलमान और हिन्दू उनकी दोनों बाहों जैसे हैं। भेदभाव का सवाल ही नहीं है, क्योंकि जो योजनाएं हैं, वे सभी के लिए हैं।

समारोह की शुरुआत में मुख्यमंत्री का शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इसके अलावा मोर्चा ने मुसलमान समुदाय की ओर से उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सरकार के प्रति अपना भरोसा जताया।

इस अवसर पर पार्टी प्रवक्ता सांसद सैय्यद शाहनवाज हुसैन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रभात झा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिदायतुल्ला शेख मौजूद थे। समारोह के बीच में तेज बारिश के बावजूद लोगों के उत्साह में कमी नहीं आई और मुख्यमंत्री चौहान खुद भी खुले मंच पर भीगते हुए, लोगों को संबोधित करते रहे। (भाषा)

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

Weather Updates: 14 साल का रिकॉर्ड टूटा; दिल्ली में पारा 47 डिग्री के पार, अगले 5 दिन भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

भारत में महिलाएं क्या सांसद बनने पर भी सुरक्षित नहीं

हरियाणा के नुंह में श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग, 8 की मौत